Anthropic CEO Dario Amodei: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में आगे निकलने की होड़ जिस तेजी से बढ़ रही है, उसने अब खुद इसके निर्माताओं की नींद उड़ा दी है। दिग्गज AI कंपनी एथ्रोपिक (Anthropic) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने तकनीक की इस बेतहाशा रफ्तार पर गहरा ध्यान खींचते हुए एक बड़ा बयान दिया है। अमोदेई ने आगाह किया है कि एआई के विकास यानी 'फ्रंटियर' की स्पीड को अब थोड़ा धीमा करने की सख्त जरूरत है।
टेक जगत में चर्चा विषय बना बयान
उनका मानना है कि अगर समय रहते इस बेलगाम दौड़ पर लगाम नहीं कसी गई और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो इसके बेहद गंभीर और खतरनाक नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। एआई सेक्टर में अरबों डॉलर के निवेश और कंपनियों के बीच जारी आपसी होड़ के बीच किसी शीर्ष कंपनी के मुखिया का यह बयान पूरे टेक जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
क्या वाकई इंसानियत के लिए काल बन सकता है एआई?
डारियो अमोदेई के हालिया साक्षात्कारों और बयानों ने एक बार फिर सबसे बड़े और भयावह सवाल को हवा दे दी है—'Can AI Kill Humans?' (क्या एआई इंसानों की जान ले सकता है?) । इस सवाल पर अमोदेई के स्पष्ट और सख्त रुख ने दुनिया भर के विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। दरअसल, एआई सुरक्षा पर काम करने वाले शोधकर्ता लंबे समय से यह चेतावनी देते आ रहे हैं कि अगर इंसानी दिमाग से भी ज्यादा तेज 'सुपरइंटेलिजेंस' पर सही नियंत्रण नहीं रखा गया, तो यह पूरी मानव जाति के अस्तित्व के लिए ही सबसे बड़ा संकट बन सकता है।
एआई रिसर्चन ने अने पद से दिया इस्तीफा
अमोदेई की टिप्पणी ने इस डर को और गहरा कर दिया है। एक तरफ सीईओ चेतावनी दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी खुद की कंपनी एथ्रोपिक के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में आई एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक वरिष्ठ एआई रिसर्चर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों और रिपोर्टों के अनुसार, रिसर्चर ने एआई के नियंत्रण से बाहर (Out of Control) होने के बढ़ते डर का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।
टेक कंपनियों की पारदर्शिता पर सवाल
कंपनी के भीतर हुआ यह इस्तीफा साफ बताता है कि एआई की रफ्तार और सुरक्षा को लेकर टेक कंपनियों के अंदरूनी ढांचों में किस कदर असंतोष और तनाव पनप रहा है। यह घटना सीधे तौर पर दिग्गज टेक कंपनियों की कार्यप्रणाली और उनकी पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े करती है।

