Arang Kanwar Yatra: गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा पहुंची समोदा
Arang Kanwar Yatra: समोदा पहुंची सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली यात्रा के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए और कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश के साथ सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
क
कीर्तिमान रिपोर्ट लक्ष्मी साहू
24 Aug 2026, 03:01 PM
आरंग
- मोहन दास मनिकपुरी
Arang Kanwar Yatra: माता कौशल्या की पुण्यधरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक निकाली जा रही तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का दूसरा दिन भी उत्साह, आस्था और जनसमर्थन से सराबोर रहा। कैबिनेट मंत्री एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हजारों कांवड़ियों ने बरसते पानी के बीच करीब 71 किलोमीटर की यात्रा के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाए। लगातार बारिश भी कांवड़ियों के उत्साह और सामाजिक एकता के संकल्प को डिगा नहीं सकी।
गांव-गांव हुआ कांवड़ियों का स्वागत
दूसरे दिन यात्रा नारा से शुरू होकर भानसोज, जरोद मोड़, छतौना बस्ती, फरफौद, गुखेरा, परसकोल, गुमा, कोसरंगी मोड़, बाना और बनरसी होते हुए समोदा पहुंची। रास्ते में गांव-गांव ग्रामीणों और नागरिकों ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह उमड़े जनसैलाब और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने यात्रा को जनअभियान का स्वरूप दे दिया।
यात्रा के दौरान ‘बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान’ के जयघोष से पूरा मार्ग गूंजता रहा। कांवड़िए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ते रहे।
समोदा पहुंचे गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रमन सिंहसमोदा पहुंचे डॉ. रमन सिंह
दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण समोदा में आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम रहा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए और कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता की यात्रा है।
उन्होंने कहा कि परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को लेकर गुरु खुशवंत साहेब द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा ऐतिहासिक है। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन का श्रेय पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र को दिया।
सामाजिक एकता का जनअभियान है यात्रा
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का जनअभियान है। इसके माध्यम से समाज में भेदभाव और दूरियों को समाप्त कर प्रेम, अपनत्व और समानता की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
समोदा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सर्व समाज के पदाधिकारी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।