Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध…
Accused youth arrested
Accused youth arrested
रायगढ़

Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और करीब 2.50 लाख रुपए लेने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने बाद में दूसरी युवती से शादी कर ली और रुपए लौटाने से भी इनकार कर दिया।

य
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 01:35 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 12:26 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rape Accused Arrested: रायगढ़ में शादी का भरोसा देकर 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और करीब ढाई लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि लंबे समय तक शादी का आश्वासन देने के बाद युवक ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पहचान 27 वर्षीय तरुण कर्ष से हुई थी। आरोपी सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ओडेकेरा का रहने वाला है।
पहचान होने के बाद दोनों के बीच नियमित रूप से बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। युवती के अनुसार, इसी दौरान तरुण ने उससे प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने की इच्छा जताई। सितंबर 2024 में वह उसे एक होटल लेकर गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद युवक पीड़िता के किराए के मकान में भी आता-जाता रहा और विवाह का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा। 

परिवार के साथ रिश्ता लेकर पहुंचा था आरोपी

शिकायत में युवती ने बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी लगभग एक सप्ताह तक उसके साथ रहा। इसके बाद 18 मार्च को वह अपने पिता, दोस्त और जीजा के साथ उसके घर रिश्ता लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने नवंबर 2026 में सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही थी। पीड़िता का दावा है कि दोनों ने एक मंदिर में शादी भी की थी। हालांकि, वह लगातार सामाजिक रूप से विवाह करने की मांग करती रही। अप्रैल में भी आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया था। युवती के मुताबिक, कुछ समय बाद तरुण ने नौकरी के लिए रायपुर जाने की जानकारी दी। इसके बाद उसने बिलासपुर में रहने और काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान युवक ने विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर उससे अलग-अलग समय पर करीब 2.50 लाख रुपए ले लिए। बाद में उसने चंडीगढ़ से आगे काम के लिए जाने की बात कही और पीड़िता से बातचीत कम कर दी। युवक के बदले व्यवहार से युवती को उस पर संदेह होने लगा।

दूसरी युवती से विवाह की जानकारी मिलने पर खुला मामला

पीड़िता को 17 अगस्त 2026 को पता चला कि तरुण ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। जब उसने फोन पर इस संबंध में सवाल किया तो आरोपी ने दूसरी शादी करने की बात स्वीकार करते हुए उससे विवाह करने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पैसे लौटाने से भी मना कर दिया और युवती को कार्रवाई करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी और उनकी सलाह पर 20 अगस्त को महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए तरुण कर्ष को उसके गांव ओडेकेरा से हिरासत में लिया।

और भी पढ़ें:-कवर्धा में शादी का झांसा देकर शोषण, निजी वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 2 लाख

महिलाओं से निर्भीक होकर शिकायत करने की अपील

पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों की शिकायत पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं और युवतियों से बिना किसी संकोच के पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक शिकायत की तथ्यों के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें