Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामी…
Uproar between villagers and CJP activists following the Jaipur school dispute.
Uproar between villagers and CJP activists following the Jaipur school dispute.
राष्ट्रीय

Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

जयपुर के ग्रामीण इलाके में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची CJP टीम और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद कथित मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला, बदसलूकी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर CCTV और वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 01:18 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:46 AM
जयपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jaipur School Dispute: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक ग्रामीण इलाके में स्थित सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखी बहस के बाद माहौल गरमा गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को गांव से बाहर खदेड़ दिया। इस घटना के बाद अब दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। मामले में गांव के निवासी भगवान सहाय की शिकायत पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 

कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी 

शिकायतकर्ता का कहना है कि सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका अपने 50 से 60 समर्थकों के साथ अचानक स्कूल की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें कई ग्रामीण चोटिल हो गए। इसके साथ ही आशुतोष रांका पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का भी गंभीर आरोप लगा है। 
इससे जुड़ी खबरें...जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, स्कूल निरीक्षण पर ग्रामीणों ने जताया विरोधKeertiman

ग्रामीण और CJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद
CJP कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप 

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सीजेपी के सह-संयोजक और दर्जनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, रास्ता रोकना, शांति भंग करना, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना) और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। पार्टी का कहना है कि उनके कार्यकर्ता केवल स्कूल की जमीनी व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लेने गए थे। 

दोनों पक्षों की पुलिस कर रही जांच 

सीजेपी के अनुसार, वहां पहले से मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना किसी उकसावे के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया और मारपीट की। इस घटना में पार्टी के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। सीजेपी की तहरीर पर भी पुलिस ने जानबूझकर चोट पहुंचाने, रास्ता रोकने, उपद्रव करने और 20 हजार से 1 लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की अर्जियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें