Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, 71 किमी की कांवड़ या…
सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
रायपुर संभाग

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, 71 किमी की कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चंदखुरी से आरंग तक 71 किलोमीटर लंबी तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुआ। गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
23 Aug 2026, 12:16 PM
आरंग

मोहन दास मानिकपुरी  
माता कौशल्या की पुण्यधरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हजारों कांवड़ियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, यात्रा संयोजक एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हुआ। 71 किलोमीटर लंबी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रही है। यात्रा के दौरान “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
लगातार बारिश और कठिन राह के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। न कदम थमे और न यात्रा की रफ्तार रुकी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ यात्रा में शामिल होकर सामाजिक सद्भाव के संकल्प को मजबूती दी। 

चंदखुरी से आरंग तक 71 किमी कांवड़ यात्रा
धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता का संदेश

कैबिनेट मंत्री एवं यात्रा संयोजक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह विशाल कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का जनअभियान है। इसका उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव और दूरियों को समाप्त कर प्रत्येक व्यक्ति के मन में प्रेम, अपनत्व और समानता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का भाव ही मजबूत और समरस समाज की आधारशिला है। यात्रा के प्रथम दिवस चंदखुरी से प्रारंभ होकर चंदखुरी फार्म, नगपुरा, मौली माता चौक, सकरी, अमेरी, टेकारी और डीघारी मोड़ होते हुए कांवड़िए ग्राम नारा पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम हुआ। नारा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया।

गांव-गांव हुआ कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत

सांस्कृतिक संध्या के दौरान दुर्गा साहू कृत पंडवानी की प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के मार्ग में गांव-गांव सर्वसमाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह उमड़ा जनसमर्थन यात्रा के सामाजिक सद्भाव के संदेश को मिल रही व्यापक जनस्वीकृति को दर्शाता रहा। 

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला प्रभारी रायपुर ग्रामीण सुरेंद्र पाटनी, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास महाराज, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, यात्रा संयोजक गोबिंद साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सर्वसमाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें