Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ संपूर्णता अभियान 2.0 में आकांक्षी जिला और विकासखं…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

संपूर्णता अभियान 2.0 में आकांक्षी जिला और विकासखंड ने हासिल की 100% सफलता

नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 में जिले ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल कर लिया। आकांक्षी जिले के 5 और विकासखंड के 6 संकेतकों—जैसे बच्चों का वजन, टीबी पहचान, स्कूलों में बालिका शौचालय, पशुओं का टीकाकरण एवं पोषण आहार वितरण—को पूर्ण करने के लिए सभी विभागों, महिला समूहों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समन्वित प्रयास किए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Apr 2026, 10:02 AM · अपडेट: 24 May 2026, 05:20 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 जो कि 28 जनवरी से लेकर 14 अप्रैल तक चलाया गया। इस अभियान के तहत आकांक्षी जिला में 05 संकेतक और विकासखंड में 06 संकेतक शामिल थे। जिसे शत प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा महिला समूह, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निरंतर इस अभियान में शामिल मानकों को शत प्रतिशत करने के लिए सराहनीय प्रयास किया। 
आकांक्षी जिला के अंतर्गत कुल 05 संकेतक शामिल थे जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जन्म के समय बच्चों का शत प्रतिशत वजन, टी बी केस की पहचान, वीएचएसएनडी का आयोजन, शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी स्कूलों में बालिका शौचालय, पशु पालन विभाग में पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण शामिल थे। इसी तरह आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 06 संकेतक शामिल थे। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस के अंतर्गत पूरक पोषण आहार, सभी बच्चों का शत प्रतिशत मापन, आंगनबाड़ी में शौचालय और पानी की शत प्रतिशत सुविधा, शिक्षा विभाग में सभी स्कूलों में बालिका शौचालय और पशुपालन विभाग में पशुओं को शत प्रतिशत टीकाकरण करना शामिल था। 
घर-घर जा के पोषण आहार वितरण 
सभी संकतांकों को पूर्ण करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा करते हुए विशेष योजना बनाई गई। मार्च माह तक केवल एक संकेतक शत प्रतिशत होना शेष था जो आईसीडीएस के अंतर्गत दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार का था जिसे संतृप्त करने के लिए 7 दिवस तक शेष हितग्राहियों की पहचान कर घर-घर जाकर पूरक पोषण आहार दिया गया। जिसमें जिला महासमुंद के डीपीएम और विकासखंड पिथौरा के विकासखंड परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की उल्लेखनीय भूमिका रही।
इनकी रही सहभागिता 
संपूर्णता अभियान में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। विकासखंड पिथौरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन के विशेष प्रयास से इस बार संपूर्णता अभियान 2.0 के सभी 06 संकेतक संतृप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस पूरे अभियान का सफल नेतृत्व नीति आयोग के आकांक्षी जिला/विकासखंड के एबीएफ विकास दीप टंडन ने किया है। जिससे आकांक्षी जिला के सभी 05 संकेतक और विकासखंड के भी सभी 06 संकेतक शत प्रतिशत करने में सफलता प्राप्त की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें