Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना कार्रवाई : महासमुंद में अवैध शराब पर शिकंजा, 376 …
376 लीटर शराब और वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
376 लीटर शराब और वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सरकारी सूचना

कार्रवाई : महासमुंद में अवैध शराब पर शिकंजा, 376 लीटर शराब सहित वाहन जब्त

आबकारी विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर महासमुंद जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 16 एवं 17 जून को की गई कार्रवाई में 376 लीटर अवैध विदेशी एवं ओडिशा निर्मित शराब तथा दो वाहन जब्त किए गए। इस दौरान तीन गैर-जमानती प्रकरण दर्ज हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। कार्रवाई में विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 12:01 PM
महासमुंद

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में 16 एवं 17 जून को अवैध मदिरा के परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। 

इस दौरान टीम द्वारा तीन गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किए गए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग की टीम ने महासमुंद शहर क्षेत्र में गश्त के दौरान 120 लीटर विदेशी मदिरा माल्ट तथा एक चारपहिया वाहन (सुजुकी रिट्ज) जब्त किया।

बागबाहरा क्षेत्र में ओडिशा निर्मित मदिरा की बरामदगी

वहीं बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम खुडमुड़ी घाट से ओड़िशा निर्मित 280 पाउच मदिरा (56 लीटर) एवं एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम खेमड़ा घाट से ओड़िशा राज्य निर्मित 1000 पाउच मदिरा (200 लीटर) जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 376 लीटर अवैध मदिरा एवं दो वाहन जब्त किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 39 हजार 600 रुपये है।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक शिवशंकर नेताम, नितेश सिंह बैस, प्रधान आरक्षक संजय मरकाम तथा आरक्षक सैय्यद इरफान अली, गेवेश सिन्हा, सौरभ सिंह सेन सहित महासमुंद एवं बागबाहरा वृत्त के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें