Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा बड़ी उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के शिपराक-चार्वी ने लहरा…
छत्तीसगढ़ NEET टॉपर छात्र
छत्तीसगढ़ NEET टॉपर छात्र
शिक्षा

बड़ी उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के शिपराक-चार्वी ने लहराया परचम, री-NEET में हासिल की 99.993 परसेंटाइल

री-NEET परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश का स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 12:33 PM
रायपुर
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-NEET परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य के दो छात्रों ने 99.99 परसेंटाइल हासिल कर संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने री-NEET परीक्षा में 99.9930996 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें प्रदेश का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया है। 

शिपराक ने हासिल की ऑल इंडिया 117वीं रैंक

री-NEET परीक्षा में शिपराक गोयल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देशभर में 117वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश की प्रतिभा को पहचान दिलाई है। वहीं, छात्रा चार्वी अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.9930996 परसेंटाइल हासिल किया और ऑल इंडिया 136वीं रैंक प्राप्त की। दोनों ही छात्रों ने अनारक्षित (UR) श्रेणी से यह सफलता हासिल की है।

समान अंक, लेकिन अलग-अलग रही रैंक

एनटीए के परिणाम के अनुसार शिपराक और चार्वी दोनों के परसेंटाइल अंक समान रहे, लेकिन टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग रही। इसके बावजूद दोनों को छत्तीसगढ़ का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया। दोनों छात्रों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। NEET परीक्षा में पेपर लीक की शिकायतों के बाद प्रभावित छात्रों के लिए 21 जून को री-NEET परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 16 जुलाई की देर रात जारी किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें