Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बैल बचाने उतरे तीन युवकों की मौत : कुएं में मिले मीथेन गैस के संकेत, गांव में शोक की लहर गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार बैल बचाने उतरे तीन युवकों की मौत : कुएं में मिले मीथेन गैस के संकेत, गांव में शोक की लहर गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम क्रिकेट बदला कप्तान : 3 साल बाद बाबर आजम की कप्तानी में व…
बाबर आजम बने पाकिस्तान टेस्ट कप्तान
बाबर आजम बने पाकिस्तान टेस्ट कप्तान
क्रिकेट

बदला कप्तान : 3 साल बाद बाबर आजम की कप्तानी में वापसी, पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। जुलाई के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर टीम की अगुवाई करेंगे। कप्तानी में यह बदलाव शान मसूद के खराब प्रदर्शन के बाद किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Jul 2026, 01:04 PM
नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी बदलने का सिलसिला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट टीम की कमान दोबारा स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को सौंप दी है। करीब तीन साल पहले सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने वाले बाबर अब एक बार फिर लाल गेंद की टीम का नेतृत्व करेंगे। 
यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब पाकिस्तान को जुलाई के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। शान मसूद को नवंबर 2023 में टेस्ट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनमें से 12 में हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान क्रिकेट में बदले कप्तानी

बाबर आजम का कप्तानी

यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास के सबसे कमजोर कप्तानी कार्यकालों में गिना जा रहा है। मसूद से ज्यादा हार केवल पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के खाते में दर्ज हैं, जिन्होंने 56 टेस्ट में 19 मुकाबले गंवाए थे। रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम का कप्तानी रिकॉर्ड अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 10 में जीत, 6 में हार और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे।
कप्तान रहते हुए उन्होंने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था। इसके अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका में भी टेस्ट सीरीज जीतकर टीम को सफलता दिलाई थी। बाबर का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कप्तानी के दौरान शानदार रहा। उन्होंने लगभग 50 की औसत से 1,727 रन बनाए, जिनमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

वेस्टइंडीज सीरीज पर नजर

पाकिस्तान की टीम अब 25 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का सामना करेगी। दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से खेला जाएगा। आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अभियान को मजबूत शुरुआत देने के लिए यह सीरीज पाकिस्तान के लिए काफी अहम मानी जा रही है। 
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम बाबर आजम (कप्तान), इमाम, अजान, अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, शान, आगा, गाजी गोरी, सऊद, रिजवान, अली उस्मान, साजिद खान, मोहम्मद अली, आमेर जमाल, अब्बास, उबैद शाह और खुर्रम शहजाद।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें