Ball Badminton Championship: 72वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन आंध्र प्रदेश के तिरुपति में दिनांक 24 से 28 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन किया गया है। जो 22 सितम्बर को आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुई।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को श्री वाई. राजा राव, जनरल सेक्रेटरी, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा खेल किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, रेफरी एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
पुरुष टीम में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम में एस. राहुल (बीएसपी), कुणाल साहू (दुर्ग), नरेंद्र (धमतरी), महेश कुमार (बीएसपी), रवि (बिलासपुर), रोहित (दंतेवाड़ा), भूषण साहू (दुर्ग), पंकज चंद्राकर (महासमुंद), भावेश (दुर्ग) एवं जययद (बीएसपी) शामिल है। टीम के प्रशिक्षक सूरज नायक (बिलासपुर) तथा (दुर्ग) अधिकारी के रूप में टीम के साथ शामिल हैं। वहीं महिला टीम में रिया तिवारी (कबीरधाम), वृंदावती (बस्तर), पालक सिद्दीकी (बीएसपी), समीरा (बस्तर), शेष कुमारी (धमतरी), सारिका (गरियाबंद), लक्ष्मी चंद्राकर (महासमुंद), चेतना साहू (बीएसपी), खुशबू साहू (बलौदा बाजार), रितु यादव (दुर्ग) एवं रामेंद्र यादव (बीएसपी) का चयन किया गया है।संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान, भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब अध्यक्ष रज्जी उन्नोनी, नरेश चंद्राकर चंद्राकर जी, डी.वी.एस. रेड्डी, जी.एल. प्रसाद, भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब, श्यामल बनर्जी, कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, अंकित लुनिया, गोपाल साहू, सेवन दास, चिंतामणि, केशव केसर, रितु ठाकुर, रमेश सिंह, रियाज खान सहित सभी रेफरी एवं अन्य उपस्थित सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने की कामना की।
