Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम बालोद Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मा…
Balod road accident car and bike collision(Image Source:social media)
Balod road accident car and bike collision(Image Source:social media)
🔴 BREAKING बालोद

Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर

Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 11:29 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balod Road Accident: रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। 
मिली जानकारी के अनुसार, परसुली गांव निवासी पवन सोनकर रविवार रात अपने 3 वर्षीय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक से निकले थे। 

तेज टक्कर से तीनों घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद

इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी की तरफ जा रही कार क्रमांक CG 08 AT 360 ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 

बालोद सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग, राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम।

इलाज के दौरान दो मासूमों की मौत

सूचना मिलने के बाद डायल 112 और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। राजनांदगांव में इलाज के दौरान बच्चों ने तोड़ा दम प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान पवन सोनकर के बेटे हिमांशु सोनकर और भतीजे नमन कुमार सोनकर की मौत हो गई। 

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, पवन सोनकर का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें