Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम बालोद Gurur Sub Station Fire: ट्रांसफार्मर में लगी आग, …
Gurur substation transformer fire(Image Source: social media)
Gurur substation transformer fire(Image Source: social media)
बालोद

Gurur Sub Station Fire: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Gurur Sub Station Fire: बिजली सब-स्टेशन में लगे 160 MVA ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
17 Sep 2026, 04:10 PM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gurur Sub Station Fire: बोहराडीह-मुजगहन गांव के मौजूद गुरूर थाना क्षेत्र में 220/132 केवी सब-स्टेशन में आज एक बड़ा हादसा हुआ। यहां लगे 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद सब-स्टेशन में हड़कंप मच गया। 

सुरक्षा को लेकर अलर्ट

सब-स्टेशन में लगे 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। आग की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। पूरे पावर हाउस पर मंडराया खतरा ट्रांसफार्मर में लगी आग काफी भीषण बताई जा रही है।

आग बुझाने में जुटी टीमें

आग पर काबू पाने के लिए संबंधित विभाग की टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 220 केवी सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 132 केवी फीडरों के लोड को सामान्य कर दिया गया है। वहीं, इस सब-स्टेशन को कुम्हारी से सीधे बिजली सप्लाई मिलने की जानकारी भी सामने आई है। 

पहले CT, फिर ट्रांसफार्मर में आग

एक दिन पहले CT में भी आई थी खराबी सूत्रों के अनुसार, गुरूर सब-स्टेशन में इससे पहले कल रात नंबर-1 CT (करंट ट्रांसफार्मर) में खराबी आई थी। इसके बाद आज 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें