Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी मा…
The injured were admitted to the hospital (Image Source: Keertiman Media )
The injured were admitted to the hospital (Image Source: Keertiman Media )
🔴 BREAKING बलौदाबाज़ार

Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल 

Baloda Bazar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत कुल 27 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गिरौदपुरी धाम जा रहे थे श्रद्धालु बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
03 Sep 2026, 03:01 PM
बलौदा बाजार
Baloda Bazar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत कुल 27 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 
बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी धाम में दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। 

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी 

वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।  

दो महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया 

घायलों
 में दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया गया कि फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोड़ के पास वाहन के अनियंत्रित होने के बाद यह दुर्घटना हुई। परिजन ने बताई हादसे की पूरी जानकारी घायल यात्रियों के परिवार के सदस्य देवचरण जांगड़े ने बताया कि सभी लोग ग्राम मुरकुटा नांदघाट, जिला बेमेतरा से गिरौदपुरी धाम में बाबाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी गाड़ी पलट गई और कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय व्यक्ति ने पहुंचाया अस्पताल

 देवचरण जांगड़े के मुताबिक, हादसे के बाद अमजद खान ने घायलों की मदद की। उन्होंने अपने वाहन से घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहायता की। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कसडोल थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें