Monday, 17 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत जांच में जुटी पुलिस अग्निकांड : तड़के 4:30 बजे होटल में आग का खौफनाक तांडव, 5 श्रद्धालुओं की मौत, जान बचाने के लिए चीखते रहे लोग लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भारी भगदड़, 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत मंडराया गजराज का खौफ : 164 हाथियों ने डाला डेरा, रात होते ही बस्तियों में मच रहा उत्पात पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत जांच में जुटी पुलिस अग्निकांड : तड़के 4:30 बजे होटल में आग का खौफनाक तांडव, 5 श्रद्धालुओं की मौत, जान बचाने के लिए चीखते रहे लोग लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भारी भगदड़, 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत मंडराया गजराज का खौफ : 164 हाथियों ने डाला डेरा, रात होते ही बस्तियों में मच रहा उत्पात
W 𝕏 f
होम क्रिकेट बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट …
— विज्ञापन —
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत
क्रिकेट

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर दर्ज की यादगार जीत

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया। 26 साल के टेस्ट इतिहास में यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत है। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में 9 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Aug 2026, 12:08 PM
खेल डेस्क
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। चौथी पारी में जीत के लिए मिले सिर्फ 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने आसानी से हासिल कर लिया। 
यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम के खिलाफ यह उसकी दूसरी जीत है। बांग्लादेश ने साल 2000 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

26 साल के इंतजार के बाद मिली ऐतिहासिक जीत

इसके बाद करीब 26 साल तक टीम ऑस्ट्रेलिया को उसकी घरेलू जमीन पर हराने का इंतजार करती रही। आखिरकार यह ऐतिहासिक पल आया, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट जीतने का सपना पूरा किया। इस ऐतिहासिक जीत में युवा तेज गेंदबाज हसन महमूद की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट हासिल किए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश को टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत साल 2017 में मिली थी। उस मुकाबले में मुश्फिकुर रहीम की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ने ढाका में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
अब आठ साल बाद बांग्लादेश ने कंगारुओं को उन्हीं के घर में शिकस्त देकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। 26 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन महमूद इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे।

हसन महमूद की घातक गेंदबाजी बनी जीत की वजह

पहली पारी में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया और छह विकेट लेकर पूरी टीम को सिर्फ 198 रनों पर रोक दिया। इसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तंजीद हसन ने शानदार शतक लगाया, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शांटो और मेहदी हसन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी हसन महमूद ने अपनी गेंदों का जादू बरकरार रखा। कैमरून ग्रीन ने संघर्ष करते हुए 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें भी हसन महमूद ने ही आउट किया। महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को लगातार झटके दिए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। 

विकेट के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी बड़ी टेस्ट जीत

उनकी शानदार गेंदबाजी ने बांग्लादेश की जीत को आसान बना दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली यह जीत बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट में विकेट के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने साल 2024 में पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ बांग्लादेश भारत के बाद पिछले 31 साल में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर टेस्ट मैच में हराने वाली दूसरी एशियाई टीम बन गई है। यह उपलब्धि बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें