Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रचा जाएगा इतिहा…
भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज 2026
भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज 2026
क्रिकेट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रचा जाएगा इतिहास, सितंबर में होगी भारत-अफगानिस्तान की टी-20 जंग, बांग्लादेश दौरा लगभग रद्द

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयोजित की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 09:16 AM · अपडेट: 25 Sep 2026, 04:25 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सितंबर के महीने में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की धमाकेदार टी-20 सीरीज खेली जा सकती है। क्रिकबज की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस सीरीज का शेड्यूल तय कर दिया है। ये सभी मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला) में खेले जाने की उम्मीद है। अगर यह सीरीज अपनी तय तारीखों पर होती है, तो क्रिकेट के मैदान पर एक नया इतिहास रचेगा। 

दोनों क्रिकेट बोर्ड्स का ऐलान बाकी 

यह पहला मौका होगा जब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम किसी द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) में आधिकारिक तौर पर भारत की मेजबानी करेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 10 अगस्त को भेजे एक आधिकारिक पत्र में जिक्र किया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन तारीखों पर अपनी सहमति दे दी है। हालांकि, दोनों ही क्रिकेट बोर्ड्स की तरफ से अभी तक इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। 

भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज 
गणेश चतुर्थी पर होगा मुकाबला 

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसीबी ने मीडिया राइट्स होल्डर्स से एडवांस प्लानिंग, ब्रॉडकास्टिंग, प्रोडक्शन और प्रमोशनल एक्टिविटीज की प्रक्रिया शुरू करने को कह दिया है। रिपोर्ट्स में एक बेहद दिलचस्प बात सामने आई है। अफगानिस्तान बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने प्रस्ताव रखा है कि पहला या दूसरा टी-20 मुकाबला 14 सितंबर यानी 'गणेश चतुर्थी' के पावन अवसर पर आयोजित कराया जाए। 

बांग्लादेश दौरे पर लग सकता का विराम 

एसीबी का मानना है कि इस कदम से भारतीय फैंस के बीच सीरीज को लेकर उत्साह और बढ़ जाएगा।  इस नई टी-20 सीरीज के शेड्यूल के सामने आने से भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर लगभग विराम लगता दिख रहा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) 1 से 13 सितंबर के बीच भारत के खिलाफ 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज कराने की उम्मीद लगाए बैठा था। लेकिन अब शेड्यूल के टकराने की वजह से इसका होना नामुमकिन सा नजर आ रहा है।

बांग्लादेश दौरे से जुड़ी 3 मुख्य बातें:

  • 2024 से लगातार टल रही है सीरीज: भारत और बांग्लादेश के बीच यह दौरा मूल रूप से साल 2024 में प्रस्तावित था। हालांकि, उस दौरान बांग्लादेश में हुए सत्ता तख्तापलट और राजनीतिक अस्थिरता के चलते माहौल बिगड़ गया था। दोनों देशों के रिश्तों में आई कड़वाहट के कारण दौरा टालना पड़ा। इसके बाद इसे सितंबर 2026 में कराने की सुगबुगाहट थी, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली।

  • सुरक्षा बना सबसे बड़ा रोड़ा: बीसीबी के पूर्व अध्यक्ष तमीम इकबाल ने हाल ही में विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद इस्लाम से मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी सरकार से गुजारिश की थी कि वे भारत से आधिकारिक स्तर पर बातचीत करें और भारतीय टीम को बांग्लादेश में पूर्ण सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिलाएं।

  • राजनयिक पहलों के बाद भी फंसा पेंच: बीते दिनों भारत ने बांग्लादेश के नए नेतृत्व को भारत में आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन का न्योता भेजा था। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच सकारात्मक बातचीत भी हुई थी, जिससे इस दौरे की उम्मीदें जगी थीं। लेकिन अब अफगानिस्तान सीरीज के टाइम-टेबल ने इन सभी संभावनाओं पर फिलहाल पानी फेर दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें