Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मं…
Mandar Parvat viral video (Image Source: social media)
Mandar Parvat viral video (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Banka Viral Video: बिहार के बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से एक युवती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में कुछ युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 01:41 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बांका
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Banka Viral Video: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जमुई और समस्तीपुर की शर्मनाक घटनाओं के अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'मंदार पर्वत' से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बेखौफ मनचले एक युवती के साथ खुलेआम अभद्रता और मारपीट करते दिख रहे हैं।

रील बनाने के चक्कर में गुंडागर्दी, बैकग्राउंड में बजाया विवादित गाना 

वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि एक सिरफिरा युवक युवती का हाथ मरोड़ रहा है और उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ कर रहा है। हाथ में चप्पल लिए यह युवक लड़की को पीटने की धमकी भी दे रहा है। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड में "हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी" जैसा भड़काऊ और पुलिस को चुनौती देने वाला गाना भी लगाया गया है।

3 सितंबर का है वीडियो, पुलिस ने लिया संज्ञान 

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो करीब तीन हफ्ते पुराना (3 सितंबर) बताया जा रहा है, जो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुआ। 22 सितंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे जब सोशल मीडिया सेल के जरिए यह क्लिप बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा के संज्ञान में आई, तो महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम दोपहर 3 बजे मंदार पर्वत पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की पुष्टि की।

6 अज्ञात मनचलों पर FIR दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बौंसी थाने में छह अज्ञात युवकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के अलावा आईटी एक्ट (IT Act 2000) की धारा 66E और 67A के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और चेहरे की पहचान के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा दांव पर 

मंदार पर्वत बिहार के सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इतने व्यस्त और धार्मिक/ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान पर दिन-दहाड़े युवती के साथ हुई इस बर्बरता ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि अगर बिहार के चर्चित पर्यटन स्थल ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं कहां महफूज रहेंगी?
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें