Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए ग…
Police action in Barwani case(Image Source: social media)
Police action in Barwani case(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Barwani News: मुहाला गांव में तीन नाबालिग बहनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच जारी है।

स
प्रकाशित: 24 Sep 2026, 05:31 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 04:31 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Barwani News: सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुहाला गांव की रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बालिकाओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों की मां करीब आठ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से ही तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ रह रही थीं। बालिकाओं ने पुलिस को दी गई शिकायत में पिता पर पिछले करीब एक से डेढ़ साल से गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में बच्चियों ने बताया कि पिता द्वारा उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। तीनों बहनों की उम्र 14, 11 और 10 वर्ष बताई जा रही है।

परिजनों के साथ थाने पहुंची थीं बालिकाएं

जानकारी के मुताबिक, बालिकाएं अपने परिजनों के साथ सेंधवा ग्रामीण थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बालिकाओं के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच जारी

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। वहीं, बालिकाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें