Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, …
Bastar rape case accused arrested(Image Source: Keertiman Media)
Bastar rape case accused arrested(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bastar Crime News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय शादीशुदा युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
02 Sep 2026, 04:26 PM
बस्तर
Bastar Crime News: छत्तीसगढ़ के बस्तर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बुधमन मौर्य (24) निवासी बागबहार डोंगरीपारा, नगर पंचायत बस्तर के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मोबाइल पर होती थी बातचीत

जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता की पहले से पहचान थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत भी होती थी। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को प्रेम और शादी का भरोसा देकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद 29 जनवरी को उसे बस्तर के बागबहार स्थित काजू प्लाट ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, अगले दिन 30 जनवरी को भी आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 28 अगस्त को आरोपी की पत्नी राखी के अवसर पर मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी नाबालिग को अपने घर ले गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने का आरोप है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की शिकायत मिलने के बाद 1 सितंबर को बस्तर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी बुधमन मौर्य को 1 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें