Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Dhamtari crime news: नौकरी दिलाने का झांसा देकर म…
Woman raped in Kurud
Woman raped in Kurud
धमतरी

Dhamtari crime news: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

Dhamtari crime news: जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 06:44 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 07:51 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Dhamtari crime news: जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया और अपने साथ ले गए। महिला का आरोप है कि रास्ते में सुनसान स्थान देखकर दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। महिला की शिकायत और प्रारंभिक बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस ने पहले आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर दबिश देने और जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने पहले आरोपी महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालोद जिले के बगदही का निवासी बताया जा रहा है।

दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तर  

महेंद्र साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दूसरे आरोपी अजय वर्मा की तलाश में जुटी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आखिरकार उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे मामले के संबंध में पूछताछ की है। 

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

नौकरी के प्रस्ताव की पुष्टि करना जरूरी

यह मामला नौकरी की तलाश कर रहे जरूरतमंद लोगों को झांसे में लेने के खतरे की ओर ध्यान दिलाता है। पुलिस लोगों से अपील करती है कि किसी अनजान व्यक्ति से नौकरी का प्रस्ताव मिलने पर उसकी पहचान और संबंधित संस्था की पूरी जानकारी की पुष्टि जरूर करें। मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय के निर्णय के बाद होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें