Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-ल…
आरोपी को गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में अपहरण और डकैती मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मदद का बहाना बनाकर दो युवकों को सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की थी और हथियार दिखाकर मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूटने के साथ ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कराए थे। पुलिस पहले ही कई आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर चुकी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Aug 2026, 06:01 PM
भिलाई
भिलाई में अपहरण और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुपेला थाना पुलिस ने 19 वर्षीय सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास को पकड़ा है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
मामले की शिकायत बालोद जिले के रहने वाले करण कुमार कुर्रे ने दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की रात करण कुमार अपने परिचित दिव्य बदी के साथ मोटरसाइकिल और एक्टिवा से भिलाई-3 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सुपेला थाना क्षेत्र के गदा चौक के पास कुछ युवकों ने मदद करने का बहाना बनाकर उन्हें रोक लिया।

सुनसान क्वार्टर में ले जाकर कया मारपीट

आरोप है कि युवकों ने दोनों को जबरन सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पीछे एक सुनसान और खंडहरनुमा क्वार्टर में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार दिखाकर डराया गया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों से चांदी की अंगूठियां, ब्रेसलेट, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ितों के मोबाइल का इस्तेमाल कर उन्हें धमकाते हुए ऑनलाइन माध्यम से अपने परिचित के खाते में पैसे भी ट्रांसफर कराए। वारदात के बाद आरोपी पीड़ितों को दूसरी जगह छोड़कर उनकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बाद में लूटे गए सामान और पैसों को आपस में बांट लिया गया।

पहले ही कई आरोपी पकड़े जा चुके 

सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस पहले ही कई आरोपियों और एक अपचारी बालक को पकड़ चुकी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, एक्टिवा स्कूटी और धारदार हथियार समेत अन्य सामान भी जब्त किए थे। जांच के दौरान सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास की तलाश जारी थी। पुलिस को मुखबिर से आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूट में मिला रियलमी मोबाइल उसने बेचने के लिए दूसरे आरोपी को दे दिया था, जबकि लूट के पैसों को उसने खर्च कर दिया।

बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरोह के सदस्य बाहरी लोगों को आसान शिकार मानकर उन्हें निशाना बनाते थे। पहले मदद करने का भरोसा दिलाकर उन्हें रोकते थे और फिर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट व हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें