Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, य…
Bhilai knife attack case
Bhilai knife attack case
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

Bhilai Knife Attack: नेहरू नगर चौक पर लिफ्ट लेने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार युवक ने शिव कुमार सिंह की जांघ में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शिव की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 04:32 PM
भिलाई
Bhilai Knife Attack: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौक की है। मृतक की पहचान कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शिव अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। उसे चिचोला जाना था, जहां वह दुकान चलाता था। रात में नेहरू नगर चौक पर वह ट्रक रोककर लिफ्ट लेने की कोशिश कर रहा था। ट्रक के नहीं रुकने पर उसने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान शिव और स्कूटी सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी

बताया जा रहा है कि स्कूटी पर दो युवक और एक युवती सवार थे। बहस बढ़ने पर स्कूटी सवार एक युवक ने शिव की बाईं जांघ में चाकू मार दिया। चाकू लगने से शिव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी स्कूटी लेकर अंडरब्रिज की ओर से टाउनशिप की तरफ फरार हो गए। शिव के साथ मौजूद उसके दोस्त ने आरोपियों के वाहन का नंबर नहीं देख पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घायल शिव को तत्काल हाईटेक अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां रविवार सुबह इलाज के दौरान शिव कुमार की मौत हो गई। 

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें