Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले
W 𝕏 f
होम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,…
अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 75 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोहला-मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। मानपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से रॉयल स्टेज, बीयर और गोवा व्हिस्की सहित करीब 50.28 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jun 2026, 01:01 PM
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब और वाहन सहित कुल माल की कीमत 75 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में संपन्न हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल एवं देवचरण पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस को 6 जून 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र की ओर एक सफेद रंग के ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मानपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और एसडीएम कार्यालय मानपुर के समीप मोबाइल चेक पोस्ट (एमसीपी) स्थापित कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। वाहन जांच के दौरान क्रमांक सीजी 15 डीजेड 4515 को रोककर जांच की गई। पुलिस की मौजूदगी देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बलराम सिंह पिता दिमान सिंह डांगी निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) बताया।

ट्रक की तलाशी में मिला भारी मात्रा में शराब का जखीरा

वाहन की गहन तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब में लगभग 100 पेटी रॉयल स्टेज, 300 पेटी बीयर तथा 400 पेटी गोवा व्हिस्की शामिल है। शराब की कुल अनुमानित कीमत 50 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है।

बरामद शराब के अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार शराब और वाहन सहित कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 75 लाख 28 हजार रुपये पहुंचती है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चालक ने खुलासा किया कि शराब मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से लोड की गई थी। इसे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था। आरोपी के अनुसार गढ़चिरौली क्षेत्र में शराब दुकानों की सीमित उपलब्धता के कारण वहां अवैध शराब की मांग रहती है और इसी का फायदा उठाकर तस्करी की जा रही थी।

नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चालक महाराष्ट्र के एक व्यक्ति के संपर्क में था, जिसके निर्देश पर शराब की डिलीवरी की जानी थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। साइबर सेल की मदद से संपर्क सूत्रों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जब्त शराब और वाहन को विधिवत कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम की भूमिका रही सराहनीय

यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में थाना मानपुर पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल मोहला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें