Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायगढ़ रायगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और न…
गांजा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
गांजा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लैलूंगा में तीन आरोपियों से 3.3 किलो गांजा और कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से नशीले इंजेक्शन व टैबलेट बरामद किए गए।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
20 Aug 2026, 05:59 PM
रायगढ़
रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। और आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ एक युवक को पकड़ा है। आपको बता दें कि पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पाकरगांव मेन रोड के किनारे चौक के पास तीन लोग संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं और गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

ग्राहक की तलाश करते पकड़े गए तीन लोग

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बोधराम यादव (44), निवासी केकरा झरिया, दिलाराम चौहान (55), निवासी कुकुरभुका थाना बागबहार, जिला जशपुर और सनत साय चौहान (50), निवासी बिरिमडेगा थाना बागबहार, जिला जशपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास मौजूद थैलों की तलाशी ली। और अलग-अलग पैकेट में कुल 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। उनके अनुसार, गांजा उन्होंने ओडिशा के एक व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम उन्हें पता नहीं है। पुलिस ने गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है।

रेलवे स्टेशन के पास नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बरामद

दूसरी कार्रवाई रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के मोटर साइकिल स्टैंड के पास एक युवक नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक डोंगरे (22), निवासी बापूनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 नग Pentazocine Injection IP 30mg/ml, 17 नग Nitrazepam Tablets IP, एक इस्तेमाल किया हुआ निडिल-सिरिंज और 200 रुपए की बिक्री रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस नशीले पदार्थों की सप्लाई और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें