Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले कि…
49.50 लाख रुपये की ठगी का मामला
49.50 लाख रुपये की ठगी का मामला
रायगढ़

कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन और मकान के मुआवजे की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा निवासी 35 वर्षीय अमीर कुमार राठिया की जमीन और मकान एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के तहत अधिग्रहित हुए थे। उनके खाते में 69.64 लाख रुपये मुआवजे के रूप में जमा हुए थे।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 01:00 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 07:13 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से धोखाधड़ी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कम पढ़े-लिखे ग्रामीण को उसकी जमीन के मुआवजे के नाम पर करीब 49.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने किसान के भोलेपन और कागजी कार्रवाई की अज्ञानता का फायदा उठाते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, घरघोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा का है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय अमीर कुमार राठिया की जमीन और मकान एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के तहत अधिग्रहित हुए थे। इसके एवज में उन्हें सरकार की तरफ से भारी-भरकम मुआवजा मिलना था। 

कम पढ़े लिखे होने का उठाया फायदा

अमीर सिर्फ पांचवीं तक पढ़े हैं और बैंक के कामकाज से पूरी तरह अनजान थे। इसी अज्ञानता का फायदा गांव के ही खगेश्वर गुप्ता ने उठाया। कुछ महीने पहले उसने अमीर के पास जाकर मुआवजे का सारा कागजी काम आसानी से निपटाने का लालच दिया। अमीर ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और अपनी पंजाब नेशनल बैंक (रायकेरा शाखा) की पासबुक उसे सौंप दी। 

आरोपियों ने बच्चों के खातों में पैसा डालने का दिया सुझाव 

8 जून की सुबह खगेश्वर कार लेकर अमीर के घर पहुंचा और खुशखबरी दी कि मुआवजे की रकम खाते में आ गई है। उसने सुझाव दिया कि यह पैसा बच्चों के खातों में जमा कर देना चाहिए। इसके बाद अमीर अपने बेटे विनोद (17), बेटी अनिता (16) और एक अन्य रिश्तेदार के साथ बैंक पहुंचे। वहां खगेश्वर का साथी प्रदीप गुप्ता भी पहले से मौजूद था। बैंक में दोनों आरोपियों ने बड़ी ही चालाकी से अधिकारियों से बात कर अमीर के नाम पर चेकबुक जारी करवा ली। अमीर को झांसा दिया गया कि उनके बेटे और बेटी के खाते में 5-5 लाख रुपये जमा किए जाएंगे और बाकी रकम जॉइंट अकाउंट में सुरक्षित रखी जाएगी। 

अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर की रकम 

इसी धोखे में रखकर उन्होंने अमीर से कई ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस शातिर ठगी का खुलासा तब हुआ जब 10 जून को अमीर पासबुक में एंट्री कराने दोबारा बैंक पहुंचे। पासबुक का प्रिंट देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि 3 जून को एनटीपीसी की तरफ से उनके खाते में 69 लाख 64 हजार 618 रुपये जमा हुए थे। लेकिन 8 जून को आरोपियों ने उनके बच्चों के खाते में पैसे डालने की आड़ में एक बहुत बड़ी रकम अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। 

पासबुक की एंट्री के मुताबिक

  • प्रदीप गुप्ता ने अपने पिता मोतीलाल गुप्ता के खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

  • खगेश्वर गुप्ता ने अपने भाई जगदीश गुप्ता के खाते में 24 लाख 50 हजार रुपये डाल दिए।

ठगी का अहसास होने पर जब अमीर और उसके परिवार ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, तो वे लगातार टालमटोल करते रहे। जब लगा कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे, तो थक-हारकर पीड़ित ने घरघोड़ा थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खगेश्वर गुप्ता और प्रदीप गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों के लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें