Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काज…
नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया आंदोलन
नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया आंदोलन
रायगढ़

नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, बोले- 15 साल से झेल रहे परेशानी

रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 साल से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी आंदोलन में शामिल हुए और सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 05:33 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 07:53 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक अंतर्गत नवागांव में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के साथ ही उड़ती धूल के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और मार्ग अवरुद्ध कर दिया। 
प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 15 साल से खराब स्थिति में है। हालांकि, समय-समय पर मरम्मत कार्य जरूर कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। 

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

ग्रामीणों के मुताबिक खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है, वहीं गर्मी के मौसम में धूल से लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और चक्काजाम में शामिल होकर ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से नवागांव सहित आसपास के कई गांवों के लोग प्रभावित हैं। 

सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण

रवि भगत ने बताया कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति खराब बनी हुई है। इससे नवागांव, चोढ़ा, पामगढ़, छोटे डूमरपाली, भालूनारा, आड़पथरा और रजघट्टा सहित कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाए। साथ ही जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए। चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण की ठोस पहल चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें