Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय उद्धव को बड़ा झटका : 6 सांसद आज शिंदे के साथ, शिव…
शिवसेना में फिर सियासी भूचाल
शिवसेना में फिर सियासी भूचाल
राष्ट्रीय

उद्धव को बड़ा झटका : 6 सांसद आज शिंदे के साथ, शिवसेना में फिर सियासी भूचाल

महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि सभी बागी सांसद दोपहर 3 बजे औपचारिक रूप से शिंदे की शिवसेना का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है कि सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी सौंप दिया है। यदि यह बदलाव होता है तो लोकसभा में शिंदे गुट की ताकत बढ़ जाएगी, जबकि उद्धव ठाकरे गुट की संख्या काफी घट जाएगी। इससे महाराष्ट्र की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।

विशेष संवाददाता
22 Jun 2026, 02:04 PM
मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के 6 सांसदों के आज एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की चर्चा तेज है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि सभी बागी सांसद दोपहर 3 बजे औपचारिक रूप से शिंदे गुट में शामिल होंगे।

सारनाईक के अनुसार, संबंधित सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंपकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। यदि यह राजनीतिक बदलाव होता है तो लोकसभा में शिवसेना के दोनों गुटों की ताकत का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा।

शिंदे गुट होगा मजबूत, उद्धव के पास बचेंगे 3 सांसद

बताया जा रहा है कि बागी सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं। इनके जाने के बाद लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। वहीं उद्धव ठाकरे गुट के पास सिर्फ 3 सांसद बचेंगे। गौरतलब है कि 18 जून को हुई शिवसेना (UBT) संसदीय दल की बैठक में ये सांसद शामिल नहीं हुए थे। उस बैठक में केवल अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे थे।

बागियों के क्षेत्रों में जाएंगे उद्धव

पार्टी में बढ़ती बगावत के बीच उद्धव ठाकरे 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं। वे यवतमाल, वाशिम, हिंगोली, परभणी, धाराशिव और शिर्डी सहित कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। खास बात यह है कि इनमें कई वे लोकसभा क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां से बागी सांसद चुने गए हैं।

आदित्य ठाकरे का हमला

इस राजनीतिक घटनाक्रम पर आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए लिखा कि पार्टी छोड़ने वालों ने अपनी वफादारी की कीमत खुद साबित कर दी है। उधर, शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत पहले ही इन सांसदों के बैठक में शामिल नहीं होने पर नाराजगी जता चुके हैं। अब सभी की नजरें आज होने वाले संभावित राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें