छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। विभाग ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता (MoU) साइन किया है, जिसके तहत कर्मचारियों को 6 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। यह सुविधा हजारों NHM अधिकारियों और कर्मचारियों को सीधे लाभ पहुंचाएगी।
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। बैंक की ओर से दिया जाने वाला यह टर्म लाइफ इंश्योरेंस सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी लागू होगा। किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर निर्धारित नामित परिजनों को 6 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।
सरकार पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त वित्तीय भार
कर्मचारियों की सुरक्षा
स्वास्थ्य विभाग का यह निर्णय कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कोविड-19 महामारी के बाद से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और कल्याण सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ी थी। ऐसे में बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के जीवन बीमा कवर मिलना कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और भरोसे का कदम है।
