Sunday, 04 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › भाजपा › बड़ी सौगात: नमन मिशन से संवरेगी नर्मदा,बच्चों की …
मोहन कैबिनेट की बैठक
मोहन कैबिनेट की बैठक
भाजपा

बड़ी सौगात: नमन मिशन से संवरेगी नर्मदा,बच्चों की खेल प्रतिभा निखारेगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। नर्मदा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए ‘नमन मिशन’ शुरू किया जाएगा, जबकि 5 से 15 वर्ष के बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानने के लिए टैलेंट सर्च प्रोग्राम चलेगा।

स
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 03:38 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:50 AM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कैबिनेट फैसला के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के विकास, पर्यावरण संरक्षण, खेल और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए ‘नमन मिशन’ शुरू करने के साथ बच्चों की खेल प्रतिभा तलाशने के लिए टैलेंट सर्च प्रोग्राम चलाने का निर्णय लिया है। नर्मदा नदी को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उद्देश्य से सरकार ‘नमन मिशन’ शुरू करेगी। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये का राज्य अनुदान दिया जाएगा। मिशन में नर्मदा जल की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और नदी घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

खेल प्रतिभा तलाशेगी सरकार

प्रदेश में 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष टैलेंट सर्च प्रोग्राम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग खेलों में प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।

प्रौद्योगिकी के लिए 492 करोड़

कैबिनेट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास के लिए अगले पांच वर्षों के लिए 492 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में विज्ञान और तकनीक से जुड़ी योजनाओं एवं गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) में 35 नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए चार नए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने का निर्णय भी लिया गया है।

निवेश पर सरकार का फोकस

प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए करीब 9 हजार एकड़ भूमि पर 8 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए 11 स्थानों का चयन किया गया है। इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। सरकार ने ‘पीएम धन धान्य योजना’ में मध्य प्रदेश के प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की। बताया गया कि योजना में मध्य प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है और डिंडोरी जिला देश में पहले स्थान पर रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें