Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बड़ा खुलासा : नर्मदापुरम होम साइंस कॉलेज में  महा…
होम साइंस कॉलेज घोटाला
होम साइंस कॉलेज घोटाला
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

बड़ा खुलासा : नर्मदापुरम होम साइंस कॉलेज में  महाघोटाला

नर्मदापुरम के होम साइंस कॉलेज में ₹9 लाख से अधिक की खेल सामग्री खरीद में बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कागजों पर सामान खरीदा और प्राप्त दिखाया गया, जबकि वास्तविक रूप से खेल सामग्री कॉलेज में नहीं पहुंची।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 03:33 PM
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला मुख्यालय स्थित होम साइंस कॉलेज में सब कुछ ‘ऑल इज़ वेल’ बताने वाली प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के दावों की हवा निकल गई है। रिटायरमेंट के मुहाने पर खड़ीं प्राचार्य के कार्यकाल का एक ऐसा ‘अनोखा’ महाघोटाला सामने आया है, जिसने उच्च शिक्षा विभाग से लेकर कलेक्ट्रेट तक हड़कंप मचा दिया है। खेल सामग्री की खरीद में ₹9 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा

कॉलेज में खेल सामग्री की एक गेंद तक नहीं पहुंची, लेकिन कागजों पर ₹9 लाख से अधिक का भुगतान भी हो गया! इस खेल का पर्दाफाश खुद क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की सक्रियता से हुआ। भनक लगते ही विधायक ने जब कॉलेज पहुंचकर कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं।

कागजों में खरीद, लेकिन असल में नहीं पहुंचा सामान

मामला बेहद शातिराना है। सरकारी मद से आवंटित राशि में से लगभग ₹9 लाख 20 हजार की खेल सामग्री का क्रय दिखाया गया। खेल का सामान भोपाल की एक फर्म से आना था, जो कभी कॉलेज पहुंचा ही नहीं। लेकिन स्टॉक रजिस्टर में सामान प्राप्ति की फर्जी एंट्री भी हो गई, वाउचर भी बन गए और ट्रेजरी से भोपाल की फर्म को भुगतान भी कर दिया गया।

विधायक की शिकायत से रुकी पेमेंट, जांच शुरू

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि सामान आया ही नहीं और फिर भी उसे रिसीव दिखा दिया गया। वाउचर बनाकर रजिस्टर में एंट्री भी कर दी गई। उन्होंने फिलहाल पेमेंट रुकवा दिया और उच्च शिक्षा आयुक्त समेत कलेक्टर-कमिश्नर को शिकायत भेज दी है।

 तहसीलदार की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि

विधायक की सूचना पर तहसीलदार सरिता मालवीया भारी लाव-लश्कर के साथ जांच करने कॉलेज पहुंचीं, तो वहां हड़कंप मच गया। दिनभर प्राचार्य कक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों के चेहरे उड़े रहे। तहसीलदार ने गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है।

अन्य फंड की भी जांच के आदेश

अब जनभागीदारी फंड से हुई अन्य खरीदियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। लंबे समय से कॉलेज में अपनी एकछत्र हुकूमत चलाने वाली प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन अब चारों तरफ से घिर चुकी हैं।

 प्राचार्य का बचाव और उठते सवाल

हालांकि, उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि “नियम के अनुसार कार्य किया गया है, गड़बड़ी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।” लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब सामान स्टोर रूम में ही नहीं है, तो वह गया कहां? जांच की आंच तेज है और अगर लीपापोती नहीं हुई, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब होना तय है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें