Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बीजापुर बड़ी सफलता : नक्सली हमले की तैयारी नाकाम, सुरक्षा…
सुरक्षाबलों की कार्रवाई
सुरक्षाबलों की कार्रवाई
बीजापुर

बड़ी सफलता : नक्सली हमले की तैयारी नाकाम, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सफल, नक्सलियों को बड़ा झटका

बीजापुर के एंड्री गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने नक्सलियों के 8 छिपे डंप बरामद कर आईईडी सामग्री, विस्फोटक, डेटोनेटर समेत 69 प्रकार का सामान जब्त किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 02:54 PM
बीजापुर

सुरक्षाबलों ने बीजापुर के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने एंड्री गांव के जंगल से नक्सलियों के 8 छिपे हुए डंप बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन, 202 कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

विस्फोटक समेत सामान जब्त

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के छिपाए गए ठिकानों से बड़ी मात्रा में सामान मिला। तलाशी में आईईडी बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर और विस्फोटक बरामद किए गए। इसके अलावा रेडियो सेट, मेडिकल सामग्री, इलेक्ट्रिक उपकरण और नक्सली उपयोग की अन्य चीजें भी जब्त की गईं। कुल 69 प्रकार की सामग्री सुरक्षा बलों के हाथ लगी है।

हमले की तैयारी का सामान बरामद

अधिकारियों के मुताबिक बरामद सामग्री का इस्तेमाल नक्सली भविष्य में बड़े हमलों की तैयारी के लिए कर सकते थे। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। एंड्री और आसपास का इलाका पहले नक्सलियों के मजबूत प्रभाव वाले क्षेत्रों में गिना जाता था। 

नक्सलमुक्त अभियान जारी

लगातार चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों के बाद अब यहां नक्सली गतिविधियों में काफी कमी आई है। ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ रहा है और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सुरक्षाबलों ने साफ किया है कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे। जवानों का लक्ष्य क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाना है, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल मिले और विकास की राह और मजबूत हो सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें