Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल
W 𝕏 f
होम महासमुंद BJP Seva Sankalp Abhiyan: सेवा चित्र प्रतियोगिता …
Children showcased their talent
Children showcased their talent
महासमुंद

BJP Seva Sankalp Abhiyan: सेवा चित्र प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, स्वच्छ भारत से AI तक विषयों पर बनाए चित्र

BJP Seva Sankalp Abhiyan: बागबाहरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ‘सेवा चित्र’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत-2047 जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 10:49 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
BJP Seva Sankalp Abhiyan: 18 एवं 19 सितंबर को बागबाहरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ‘सेवा चित्र’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नशामुक्ति, विकसित भारत-2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों पर चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

चित्रों की लगाई प्रदर्शनी

वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण और समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।  प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ एवं भाजपा मंडल बागबाहरा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। 

प्रतियोगिता हुई संपन्न 

इस अवसर पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, अलका चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, डिंपल डॉली ध्रुव, राहुल अग्रवाल,  आबिद खान, भोजनाथ देवांगन, आशीष गणत्रा, कौशल साहू, बृजेश गुप्ता, अतुल गंडेचा एवं लोकेश नायक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से प्रतियोगिता संपन्न हुई। चयनित प्रतिभागी आगामी विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें