Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपला…
धमाके से कांपा हल्दिया
धमाके से कांपा हल्दिया
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों के झुलसने की खबर है। आग की लपटें इतनी भयानक हैं कि काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मशक्कत कर रही हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विशेष संवाददाता
30 Jun 2026, 12:33 PM
मेदिनीपुर

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था सप्लाई पाइपलाइन में मंगलवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक करीब 15 लोगों के झुलसने की खबर है। आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब चार बजे हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। विस्फोट के तुरंत बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और हल्दिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक पहुंच गईं। सुबह-सुबह हुए इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागने लगे।

घरों तक पहुंची आग की लपटें, दो की हालत नाजुक

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अचानक पाइपलाइन में धमाका हुआ और देखते ही देखते आसपास के कई घर आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम ने मलबे और आग के बीच से 15 घायलों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत हल्दिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए तमलुक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार इनमें से दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप बिजली अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने आशंका जताई है कि पाइपलाइन से गैस रिसाव होने की वजह से यह बड़ा धमाका हुआ होगा। हालांकि कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हादसे के असली कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कंपनी का पूरा ध्यान प्रभावित लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर है। 

रेलवे ट्रैक और बिजली की लाइनें जलीं, ट्रेनें रुकीं

इस औद्योगिक हादसे का असर रेल सेवा पर भी पड़ा है। जिस जगह यह धमाका हुआ, उसके ठीक पास से हल्दिया-पांशकुड़ा रेल मार्ग गुजरता है। आग की वजह से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गए हैं। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हल्दिया से हावड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्या होता है नैफ्था जिससे हुआ यह हादसा

आम लोगों की भाषा में समझें तो नैफ्था कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की सफाई के दौरान निकलने वाला एक बेहद खतरनाक और ज्वलनशील तरल पदार्थ है। जब रिफाइनरी में कच्चे तेल को उबाला जाता है, तो पेट्रोल बनने से ठीक पहले नैफ्था गैस के रूप में अलग होता है। यह बहुत तेजी से आग पकड़ता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से फैक्ट्रियों में प्लास्टिक, रबर, पेंट, वार्निश और पॉलिश बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें