Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थ…
घटनास्थल पर जांच करती बिलासपुर पुलिस
घटनास्थल पर जांच करती बिलासपुर पुलिस
बिलासपुर

खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत 

हत्या का तरीका: शुरुआती जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के अनुसार, आरोपियों ने युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या की है। क्राइम सीन से पुलिस ने खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा भारी पत्थर बरामद किए हैं, जिससे सिर पर वार किए जाने की आशंका है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jun 2026, 04:05 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 11:13 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा (गणेश नगर) में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने गली के बीचों-बीच एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। सुबह-सुबह इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खून इतना ज्यादा बह चुका था कि पूरी सड़क लाल हो गई थी। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सिरगिट्टी थाना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब तफ्तीश शुरू की, तो मृतक की पहचान स्थानीय निवासी इरफान बघीरा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि इरफान गणेश नगर का ही रहने वाला था। 

क्राइम सीन पर मिले सबूत

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने तुरंत आला अधिकारियों को सूचित किया। कुछ ही देर में डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंच गई। बारीकी से मुआयना करने पर पुलिस को शव के ठीक पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा भारी पत्थर बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम का अनुमान है कि हमलावरों ने इरफान को संभलने का मौका नहीं दिया और इन्हीं भारी पत्थरों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

शराबखोरी के बाद आपसी रंजिश का शक

पुलिस सूत्रों से मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, इस अंधे कत्ल के पीछे देर रात हुई शराबखोरी और आपसी विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि रात में कुछ दोस्तों या परिचितों के साथ इरफान की महफिल जमी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि साथियों ने ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की सटीक वजह और टाइमिंग का वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट और फॉरेंसिक इनपुट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर हो सकेगा।

संदिग्धों पर पुलिस का कड़ा पहरा

कातिलों तक पहुंचने के लिए सिरगिट्टी पुलिस ने अब चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि देर रात गली में हुई संदिग्ध हलचल या आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, पुलिस ने इरफान के कुछ करीबी दोस्तों और इलाके के आदतन अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें