Thursday, 17 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम फिल्में Bollywood News: कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी …
Katrina Kaif post pregnancy look discussion (Image Source: Social Media)
Katrina Kaif post pregnancy look discussion (Image Source: Social Media)
फिल्में

Bollywood News: कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक पर चर्चा, अली जफर ने बॉडी-शेमिंग के खिलाफ उठाई आवाज

Bollywood News: मुंबई में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव समारोह में बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। दोनों की इस सार्वजनिक उपस्थिति का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले इस कपल ने इस खास मौके पर अपनी पेरेंटहुड जर्नी की एक झलक भी दिखाई।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
17 Sep 2026, 06:11 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood News: मुंबई में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव समारोह में बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। दोनों की इस सार्वजनिक उपस्थिति का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले इस कपल ने इस खास मौके पर अपनी पेरेंटहुड जर्नी की एक झलक भी दिखाई। 
समारोह की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ चर्चा का विषय बन गईं। कई यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरों को हालिया तस्वीरों के साथ शेयर करना शुरू कर दिया और उनके लुक में आए बदलावों पर अपनी राय देने लगे।कैटरीना के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट किए, जिन्हें कई यूजर्स ने बॉडी-शेमिंग बताया। लोगों ने उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करते हुए उनके शारीरिक बदलावों पर सवाल उठाए। 

फैंस ने कहा- मां बनने के बाद शरीर में बदलाव स्वाभाविक

जहां कुछ लोगों ने कैटरीना के लुक पर टिप्पणी की, वहीं बड़ी संख्या में फैंस उनके समर्थन में भी सामने आए। यूजर्स ने कहा कि प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव आना पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर की तुलना प्रेग्नेंसी से पहले के लुक से करना जरूरी क्यों है। उन्होंने लोगों से नई मांओं के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक रवैया अपनाने की अपील की।

अली जफर ने कैटरीना के समर्थन में कही बड़ी बात

पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने भी कैटरीना कैफ को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महिलाओं को सिर्फ उनकी बाहरी खूबसूरती के आधार पर आंकने की सोच पर सवाल उठाया।अली जफर ने कहा कि उन्होंने कैटरीना के साथ फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' (2011) में काम किया है और वह इस तरह की टिप्पणियों से असहज महसूस करते हैं। 

 हमें अपने नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत है 

अली जफर ने कहा कि एक पुरुष होने के नाते हमें खुद के व्यवहार और सोच पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी महिला के शरीर, सोच या जीवनशैली को अपने बनाए पैमानों से आंकना सही नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में अलग-अलग परिस्थितियों और संघर्षों से गुजरता है, जिनके बारे में बाहर से देखने वालों को पूरी जानकारी नहीं होती।

महिलाओं को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने देना चाहिए: अली जफर

अली जफर ने आगे कहा कि हर महिला की अपनी एक अलग कहानी और यात्रा होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दूसरों के जीवन और फैसलों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि समाज को ज्यादा दयालु, समझदार और सकारात्मक सोच अपनाने की जरूरत है। किसी व्यक्ति के अतीत, वर्तमान या भविष्य को लेकर फैसला सुनाने के बजाय उसकी निजता और पसंद का सम्मान करना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें