Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
W 𝕏 f
होम महासमुंद शिक्षकों के मुद्दों पर मंथन : टीचर्स एसोसिएशन महा…
महासमुंद में शिक्षक संघ की बैठक
महासमुंद में शिक्षक संघ की बैठक
महासमुंद

शिक्षकों के मुद्दों पर मंथन : टीचर्स एसोसिएशन महासमुंद की बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन महासमुंद की बैठक में शिक्षकों की पुरानी सेवा गणना, पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति और विभागीय टीईटी परीक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष की रणनीति बनाने का निर्णय लिया।

कीर्तिमान न्यूज
11 Jul 2026, 07:51 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई महासमुंद की बैठक बी आर सी सी भवन महासमुंद में जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी के अध्यक्षता तथा प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान प्रांतीय प्रचार मंत्री केशव राम साहू, लाल जी साहू, साधराम अजेय, नंद कुमार साहू, पुष्पलता भार्गव ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, गजेंद्र नायक, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, खिलावन वर्मा, पवन साहू, जगदीश सिन्हा, संपा बोस प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा, तुलेंद्र सागर, भारत साहू, अनुप नायक जागेश्वर सिन्हा की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। 
बैठक में पूर्व सेवा की गणना, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, लंबित पदोन्नति, क्रमोन्नति, विभागीय टेट परीक्षा, बीएड योग्यता, विएसके उपस्थिति में तकनीकी कठिनाई, कार्यकारिणी विस्तार, वार्षिक सदस्यता सहित अद्यतन सभी शैक्षिक विषयों पर चर्चा की गई। 

निश्चित पेंशन का हो प्रावधान 

बैठक में पदाधिकारियों ने कहां कि पुरानी सेवा अवधि को जोड़कर पुरानी पेंशन की निर्धारण किया जावे। तथा 10 वर्ष पूर्ण न करने के कारण शून्य पेंशन पर सेवा निवृत्त हो रहे शिक्षकों के लिए एक निश्चित पेंशन राशि का प्रावधान किया जावे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार टीईटी की अर्हता न रखने वाले शिक्षकों को 2028 तक टीईटी की पात्रता हासिल कर लेना अनिवार्य है। इसके लिए शासन द्वारा शीघ्र ही विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित किया जाएं। 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
समस्याओं को निराकरण करने मांग 

बैठक में VSK उपस्थिति ऐप पर चर्चा करते हुवे पदाधिकारियों ने कहां कि सुदूर वर्ती दूरस्थ स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा न होने के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रहा है। मौसम की खराबी, लोकेशन संबंधी एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण ही कई शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने में वंचित हो रहे है संघ ने कहां कि VSK ऐप संबंधी तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जावे। बैठक में लंबित पदोन्नति को शीघ्र किया जाने तथा क्रमोन्नति के पात्र शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान हेतु जनरल आदेश जारी किया जावे।

संघर्ष के लिए तैयार होने अपील 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक सदस्यता अभियान की शुरुआत करने की निर्णय लिया गया, वार्षिक सदस्यता के लिए जिला में 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक का समय निश्चित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार होने की अपील की। उक्त विषयों पर विकासखंड स्तरीय चर्चा के लिए 12 जुलाई से 18 जुलाई तक का समय विकासखंड इकाई की बैठक के लिए रखा गया है। उक्त समयावधि में समस्त विकासखंड अध्यक्ष ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक करे और संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की जावे। 

बैठक में ये रहे उपस्थित 

बैठक में  मनीष अवसरिया देवेंद्र चंद्राकर, वारिश कुमार, अक्षय साहू, कौशल साहू, आशीष साहू, घनश्याम चक्रधारी, ख़ेमिन साहू, भारती सोनी, शंकर लाल साहू, खोमन चंद्राकर किरण कन्नौजे, टीकम साहू, रोहित ठाकुर, राजेश्वर चंद्राकर, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में प्रांत, जिला एवं विकासखंड स्तरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुवे। उक्तशय की जानकारी जिला सचिव नन्द कुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें