Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Celebrity News: सिद्धार्थ-कियारा फिर बनने वाले है…
A picture of Sidharth Malhotra and Kiara Advani ( Image Source: Social Media )
A picture of Sidharth Malhotra and Kiara Advani ( Image Source: Social Media )
मनोरंजन

Celebrity News: सिद्धार्थ-कियारा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

Celebrity News: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इस घोषणा के बाद उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 01:04 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 06:50 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Celebrity News: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इस घोषणा के बाद उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों के हाथों के साथ उनकी बेटी के हाथ और बच्चों के छोटे-छोटे मोजे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कपल ने लिखा कि उन्हें एक बार फिर जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। पोस्ट में उन्होंने अपने दिल को प्यार और आभार से भरा हुआ बताया।
सिद्धार्थ और कियारा की इस खुशखबरी पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। करण जौहर ने कपल को बधाई दी, जबकि मनीष मल्होत्रा ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। परिणीति चोपड़ा ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मॉमी एंड डैडी फिर से', जिसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी शेयर किए।

2023 में हुई थी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद निजी समारोह में हुई थी। इसके बाद जुलाई 2025 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर के साथ सिद्धार्थ और कियारा की फैमिली में एक और सदस्य के जुड़ने का इंतजार शुरू हो गया है। 

सलमान खान ने भी किया था दूसरे बच्चे का जिक्र

कुछ समय पहले 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म 'द वन' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने बातचीत के बीच सिद्धार्थ से दूसरे बच्चे को लेकर मजाकिया अंदाज में बात की थी और उम्मीद जताई थी कि वह जल्द एक और बच्चे के पिता बनेंगे। सलमान की बात पर सिद्धार्थ मुस्कुराते हुए नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके रिएक्शन को लेकर कई तरह के कयास लगाए थे। 

'शेरशाह' के सेट पर बढ़ी थीं नजदीकियां

सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी की शुरुआत दोस्ती से हुई और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों की पहली मुलाकात 2018 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान उनकी बॉन्डिंग और मजबूत हुई। 2021 में रिलीज हुई 'शेरशाह' में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म में कियारा ने सिद्धार्थ के किरदार की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म के साथ-साथ दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।

पिता बनने के अनुभव को लेकर क्या बोले थे सिद्धार्थ?

'बिग बॉस' के मंच पर सिद्धार्थ ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि पिता बनना उनके लिए अब तक का सबसे बेहतरीन रोल रहा है। अभिनेता ने अपनी बेटी के बारे में बताते हुए कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है और उसके साथ समय बिताना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें