Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Ramayana: 16 सौ करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, उधर अ…
Ramayana Box Office(Image Source: Social Media)
Ramayana Box Office(Image Source: Social Media)
मनोरंजन

Ramayana: 16 सौ करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, उधर अमेरिका के 800 सिनेमाघरों से उतर गई फिल्म

Ramayana: फिल्म रामायण ने दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। हालांकि, नई हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज के चलते अमेरिका के करीब 800 सिनेमाघरों में इसके शो कम कर दिए गए हैं। इसके बावजूद फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 05:20 PM · अपडेट: 24 Nov 2026, 08:08 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ramayana: बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उनके निर्देशन में बनी ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब उनकी फिल्म ‘रामायण’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन करीब 183 मिलियन डॉलर यानी 1,600 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। हालांकि, शुरुआती सफलता के बाद अब अमेरिका में फिल्म के शोज की संख्या घटने लगी है। नई हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज के चलते करीब 800 अमेरिकी सिनेमाघरों से इसके शो हटा दिए गए हैं।
इसके बावजूद फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका और कनाडा में करीब 28 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका कारोबार 1,129 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है।

अमेरिका में क्यों कम हुए फिल्म के शो 

शुरुआती हफ्तों में अच्छी कमाई और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टिकट बिक्री में गिरावट आई है। इसी बीच नई हॉलीवुड फिल्मों को सिनेमाघरों में जगह दी जा रही है। खास तौर पर ‘द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग’ (The Hunger Games: Sunrise on the Reaping) की रिलीज के चलते कई सिनेमाघरों में ‘रामायण’ के शो कम किए गए हैं। 

17वें दिन भारत में कमाए 27.40 करोड़ रुपए

फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस दिन देशभर में फिल्म के 15,851 शो आयोजित किए गए। हिंदी वर्जन ने 13,553 शो के जरिए सबसे ज्यादा 20.25 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, मलयालम वर्जन ने 838 शो से 2.75 करोड़ रुपए और तमिल वर्जन ने 601 शो से 2 करोड़ रुपए का कारोबार किया। कन्नड़ वर्जन ने 411 शो से 1.65 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन का कलेक्शन 448 शो में 75 लाख रुपए रहा। इस तरह फिल्म की प्रति शो औसत कमाई करीब 17,286 रुपए रही।

फिल्म ‘रामायण’ की खासियत 

  • भव्य VFX: भारतीय महाकाव्य रामायण को आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। 
  • दमदार स्टारकास्ट: रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं।
  • बड़े बजट की फिल्म: पहले भाग का रिपोर्टेड बजट करीब 2,000 करोड़ रुपए बताया गया है। 
  • दो भागों में कहानी: फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर का निर्माण: फिल्म के निर्माण में भारतीय और विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों ने योगदान दिया है।
  • भव्य सिनेमैटिक अनुभव: शानदार सेट, कॉस्ट्यूम, संगीत और युद्ध दृश्यों के जरिए रामायण की कहानी को नए अंदाज में दिखाया गया है। 
  • भारतीय संस्कृति का चित्रण: फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया गया है।

रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए हैं। साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। इस महाकाव्य को दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई गई है। पहला भाग सिनेमाघरों में पहुंच चुका है, जबकि दूसरे भाग को अक्टूबर 2028 में रिलीज करने की घोषणा की गई है।

2,000 करोड़ रुपए का बजट, हिट होने के लिए कितनी कमाई जरूरी 

फिल्म की कमाई के आंकड़ों के बीच इसके बजट और मुनाफे को लेकर भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने हाईकोर्ट में फिल्म के पहले भाग का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपए बताया है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के अनुसार, किसी फिल्म को हिट या फ्लॉप घोषित करने का फैसला केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर शेयर के आधार पर किया जाता है। बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को हिंदी बाजार में करीब 1,100 करोड़ रुपए और दुनियाभर में लगभग 2,800 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा।   

‘रामायण’ के एंड क्रेडिट में रतलाम के कलाकार का नाम

फिल्म से जुड़ी एक और खास बात मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आई है। यहां के 26 वर्षीय कलाकार भुवनेश काले ने फिल्म के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने फिल्म के लिए कॉन्सेप्ट डिजाइनिंग, एडिटिंग और पोस्टर डिजाइनिंग का काम किया। फिल्म के एंड क्रेडिट में उनका नाम तीन अलग-अलग विभागों में शामिल किया गया है। इस तरह बड़े बजट की इस फिल्म में रतलाम के युवा कलाकार की रचनात्मक भूमिका भी चर्चा में है। अमेरिका में स्क्रीन की संख्या घटने के बावजूद ‘रामायण’ ने दुनियाभर में अच्छी कमाई की है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने भारी-भरकम बजट के मुकाबले जरूरी कारोबार हासिल करने की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें