Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › CG crime news: 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गि…
One arrested with 70 liters of liquor (Image Source: Keertiman Media)
One arrested with 70 liters of liquor (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

CG crime news: 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार और एक फरार

CG crime news: महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों से कुल 70 लीटर हाथ-भट्टी महुआ शराब जब्त की है। पटेवा में बाइक से शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरायपाली में बाड़ी से शराब बरामद कर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 08:21 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

CG crime news: जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग थानों—पटेवा और सरायपाली—के क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस मुस्तैदी से कुल 70 लीटर अवैध हाथ-भट्टी महुआ शराब और परिवहन में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पटेवा पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को दबोचा

पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचरी की ओर से एक युवक बाइक पर अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम जोरा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रायतुम चौक और ग्राम छिंदौली के पास बजरंग मिल के सामने नाकेबंदी की।

कुछ समय बाद एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश बाघमारे (28 वर्ष), निवासी ग्राम पचरी के रूप में हुई। बाइक (Hero CD Deluxe, CG-04 QK-4216) की तलाशी लेने पर डिग्गी से 10 लीटर हाथ-भट्टी महुआ शराब बरामद हुई। शराब और बाइक (कुल कीमत 38,000 रुपये) जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सरायपाली में बाड़ी से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद, आरोपी फरार

दूसरी कार्रवाई सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम झालपाली में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव का बुधराम नागवंशी अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के लिए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है।

पुलिस टीम ने जब गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी, तो आरोपी बोरी से ढके 4 प्लास्टिक ड्रमों के पास खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह बाड़ी के रास्ते खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस ने बाड़ी से 3 पीले और 1 नीले रंग के ड्रम में भरी कुल 60 लीटर हाथ-भट्टी कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 12,000 रुपये) जब्त की। आरोपी बुधराम नागवंशी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीली वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें