Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंग…
Dongargarh Police Dispute Viral Video (Image Source: Social Media)
Dongargarh Police Dispute Viral Video (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात मोचीपारा के रविदास नगर में हुई इस घटना में कुछ युवक और महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 04:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
डोंगरगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: डोंगरगढ़ में अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस टीम से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मोचीपारा के रविदास नगर इस घटना में कुछ युवक और महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मोचीपारा के रविदास नगर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवक व महिलाएं पुलिस जवानों से उलझने लगे।

विवाद बढ़ने पर हुई झूमाझटकी और मारपीट 

अवैध शराब के मामले में कार्रवाई के दौरान शुरू हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है। पुलिस विवाद के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे और उनकी क्या भूमिका रही। 

वायरल वीडियो में कपड़े उतारता दिखा युवक 

वीडियो में एक युवक अपने कपड़े उतारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसे अवैध शराब के साथ पकड़ा था। महिलाएं भी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती नजर आ रही हैं।  विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मौके पर वास्तव में क्या-क्या हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

युवक और महिलाओं की भूमिका की जांच कर रही पुलिस 

घटना के बाद FIR दर्ज कर मौके पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद के दौरान किन लोगों ने क्या भूमिका निभाई। फिलहाल आरोपियों की संख्या और घटना में उनकी संलिप्तता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो के बाद इलाके में घटना की चर्चा 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस का ध्यान मामले में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी पर है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और मारपीट की घटना में कौन-कौन शामिल था।

SDOP केसरीनंदन नायक बोले- आरोपियों की पहचान

जारी डोंगरगढ़ SDOP केसरीनंदन नायक ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें