Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CMHO Surajpur: गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, परीक्षा से वंचित करने का आरोप Balod Minor Case: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार CMHO Surajpur: गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, परीक्षा से वंचित करने का आरोप Balod Minor Case: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang Illegal Liquor Case : सुपरवाइजर-सेल्समेन ही…
0:00
Arang police seize illegal liquor ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Arang Illegal Liquor Case : सुपरवाइजर-सेल्समेन ही निकले कोचिये, आर्टिका कार में 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

Arang illegal liquor case: आरंग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्टिगा कार से 160 पाव देशी शराब बरामद की है। मामले में शराब दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समैन समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8.16 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Sep 2026, 05:57 PM · अपडेट: 22 Oct 2026, 06:40 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang illegal liquor case: रायपुर पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर बड़ी स्ट्राइक की है। आरंग थाना पुलिस की इस कार्रवाई में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें सरकारी शराब दुकान की रखवाली करने वाले कर्मचारी ही तस्करी के मास्टरमाइंड निकले। पुलिस ने रानीसागर के पास घेराबंदी करके एक अर्टिगा कार से भारी मात्रा में शराब जब्त की है और शराब दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समैन, मल्टी वर्कर तथा एक शासकीय शिक्षक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम गुल्लू शराब भट्ठी से एक सफेद रंग की अर्टिगा कार (CG 04 QB 5200) में भारी मात्रा में देशी शराब लोड की गई है, जिसे अवैध रूप से बेचने के लिए ग्राम रानीसागर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम रानीसागर स्थित हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाया। जैसे ही बताई गई अर्टिगा कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर रोक लिया। 

कार से 160 पाव शराब बरामद, 8.16 लाख का सामान जब्त 

कार को रोककर जब उसकी जांच की गई तो उसमें चालक समेत 6 लोग बैठे मिले। गाड़ी की बारीकी से तलाशी लेने पर उसमें से 160 पाव (कुल 28.8 लीटर) देशी मसाला शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 16,000 रूपए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस शराब को अवैध तरीके से बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 8 लाख रूपए की अर्टिगा कार और शराब (कुल मशरूका 8,16,000 रूपए) जब्त कर ली है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा 

  1. उबारन दास पुरेना 34 वर्ष): निवासी गुल्लू — (ग्राम गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर) 
  2. राजेश काटले (31 वर्ष): निवासी कोडापार, थाना खरोरा — (गुल्लू शराब दुकान का सेल्समैन) 
  3. सुरेश बांधे (36 वर्ष): निवासी परसवानी, थाना खरोरा — (गुल्लू शराब दुकान का मल्टी वर्कर) 
  4. तिरीत राम बांधे (45 वर्ष): निवासी परसवानी — (ग्राम अमोदी में पदस्थ शासकीय शिक्षक) 
  5. भरत रात्रे (38 वर्ष): निवासी परसवानी — (वाहन चालक) 
  6. दिलीप कुमार कुर्रे (50 वर्ष): निवासी अमोदी, थाना खरोरा 
  7. भागवत बारले (38 वर्ष): निवासी अमोदी, थाना खरोरा

शासन को चूना लगा रहे थे कर्मचारी, जांच जारी 

आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि जिन कर्मचारियों पर आबकारी व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी, वही शासन को चूना लगाकर अवैध तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में सउनि अनिल चंद्रवंशी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश बंधन, आरक्षक नि‍याज खान और सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें