Thursday, 17 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग CG Crime News : मुक्तिधाम के पास मिला सरकारी शिक्…
Teachers body recovered in Arang (Image Source: Keertiman Media)
Teachers body recovered in Arang (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

CG Crime News : मुक्तिधाम के पास मिला सरकारी शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime News: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनचरौदा में एक सरकारी शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके से शिक्षक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। FSL और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

कीर्तिमान न्यूज
17 Sep 2026, 06:05 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनचरौदा में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मुक्तिधाम के पास एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार, गांव के मुक्तिधाम के पास सीसी रोड के अंतिम छोर पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। 

बाइक के साथ मिला शिक्षक का शव

आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू के अनुसार, घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे मिली थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवकुमार चन्द्राकर (47 वर्ष), निवासी डगनिया (चंपारण) के रूप में हुई। शिवकुमार कुम्हारी क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मौके पर मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

FSL और डॉग स्क्वाड ने जुटाए साक्ष्य 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम और डॉग स्क्वाड को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इसके अलावा पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक किन लोगों के संपर्क में थे और घटना से पहले उनके साथ क्या गतिविधियां हुई थीं। आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 
फिलहाल शिक्षक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें