Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने…
NIA Courts verdict in the Jhiram Ghati Naxal attack case(Image Source: AI Photo)
NIA Courts verdict in the Jhiram Ghati Naxal attack case(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर) Featured

Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान

Jhiram Ghati Naxal Attack: जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान 100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
16 Sep 2026, 05:55 PM
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jhiram Ghati Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में बुधवार को विशेष एनआईए अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इससे पहले 5 सितंबर को कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद सभी 10 जीवित आरोपियों को दोषी करार दिया था। वहीं, मामले के एक आरोपी की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। झीरम घाटी हमला 25 मई 2013 को हुआ था। उस समय कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा में आयोजित सभा के बाद वापस लौट रही थी। 
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला दरभा और तोंगपाल के बीच झीरम घाटी से गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, कांग्रेस नेता उदय मुदलियार समेत कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इस हमले में 30 से अधिक लोगों की जान गई थी।

100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज

मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। जांच के बाद एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ एक हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई अहम साक्ष्य पेश किए और 100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद 5 सितंबर को 10 आरोपियों को दोषी घोषित किया था। इसके बाद बुधवार को सजा का ऐलान किया गया।

इन 10 आरोपियों को सुनाई गई फांसी की सजा

झीरम घाटी हमले के मामले में जिन आरोपियों को दोषी ठहराया गया है, उनमें:
  • महादेव नाग
  • प्रोमिला मोड़ियाम
  • सुमित्रा पुनेम
  • मुक्का मंडावी
  • बेंजामी सन्ना
  • कवासी जोगा
  • चैतु लेकाम
  • आयता मड़कम
  • कवासी कोसा
  • मड़कामी देवा
शामिल हैं।
एनआईए की चार्जशीट में माओवादी संगठन के तत्कालीन शीर्ष नेताओं समेत कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। अदालत का यह फैसला करीब 13 साल पुराने झीरम घाटी हमले से जुड़े मामले में आया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें