Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम MDMA ड्रग्स केस : नव्या मलिक मामले में SIT करेगा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की  जांच साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित, 175 लोगों पर कार्रवाई झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम MDMA ड्रग्स केस : नव्या मलिक मामले में SIT करेगा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की  जांच साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित, 175 लोगों पर कार्रवाई झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान
W 𝕏 f
होम रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय : कई जिलों में भारी ब…
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम विभाग का अलर्ट।
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम विभाग का अलर्ट।
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय : कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम विभाग का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। रायपुर में बूंदाबांदी से उमस से राहत मिली है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना जताई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jul 2026, 10:08 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। आषाढ़ माह के साथ प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। रायपुर में गुरुवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ संभाग में भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन के कारण प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

अगले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा–पश्चिम बंगाल तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। यह सिस्टम अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत हो सकता है।

मौसम की स्थिति और तापमान          

इसके अलावा सीजनल द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं 21 डिग्री उत्तर पर विंडशियर जोन भी सक्रिय है, जो 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं, वज्रपात और भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर का पूर्वानुमान और मौसम प्रणाली 

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें