Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत …
Smuggler arrested with cannabis (Image Source: Keertiman Media)
Smuggler arrested with cannabis (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

Chhattisgarh Ganja Seizure: महासमुंद में पुलिस और ANTF ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही गांजे की दो खेप पकड़ी। कार्रवाई में 51 किलो से अधिक गांजा और करीब 29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

कीर्तिमान न्यूज
03 Sep 2026, 07:59 AM
महासमुंद
Chhattisgarh Ganja Seizure: पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ में गांजे की खेप खपाने की दो अलग-अलग कोशिशों को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। इन कार्रवाइयों में कुल 51 किलो से अधिक गांजा और अन्य सामान जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 29 लाख रुपये आंकी गई है। पहली सफलता सिंघोड़ा थाना क्षेत्र और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम को मिली। 

तलाशी में 35 किलो गांजा बरामद 

पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक हुंडई कार (क्रमांक CG 13 UB 7951) में दो व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित अंतर्राज्यीय जांच चौकी रेहटीखोल पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। संदिग्ध कार को रोककर जब डिक्की की तलाशी ली गई, तो उसमें से एक बोरी में भरा 35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विनोद सिंह (31 वर्ष), पिता - प्रदीप सिंह, निवासी - माधवपुर, थाना फतेहगढ़, जिला नयागढ़ (उड़ीसा)।

  2. गयाधर दडेई (41 वर्ष), पिता - लिंगराज दडेई, निवासी - पत्थरचकड़ा, थाना फतेहगढ़, जिला नयागढ़ (उड़ीसा)।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल 

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे भुवनेश्वर से गांजा लेकर रायपुर में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने 17.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा, 3 लाख रुपये की कार और 5,500 रुपये मूल्य के दो मोबाइल सहित कुल 20,55,500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 
बस के इंतजार में खड़े तस्कर धरे गए

दूसरी कार्रवाई कोमाखान पुलिस द्वारा एनएच-353 स्थित सुवरमाल चौक के पास अंजाम दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवती और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को हिरासत में लिया। दोनों बैग में गांजा भरकर बस का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एम. रामपुर (उड़ीसा) से गांजा लेकर पथरिया, मुंगेली (छत्तीसगढ़) जा रहे थे। 

नागालिग के खिलाफ नयमानुसार कार्रवाई 

पुलिस ने इनके पास से 16.820 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत 8,41,000 रुपये) और दो मोबाइल (कीमत 20,000 रुपये) बरामद किए। इस मामले में कुल 8,61,000 रुपये की जब्ती की गई है। आरोपिया कामिनी खांडे के खिलाफ अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 20(B)(II)(B) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इंड-टू-इंड इन्वेस्टिगेशन और वित्तीय जांच सहित सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें