Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh Irrigation Projects: कांकेर से दंतेव…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Chhattisgarh Irrigation Projects: कांकेर से दंतेवाड़ा तक सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, 76.93 करोड़ से होंगे जलाशय और नहरों के काम

Chhattisgarh Irrigation Projects: छत्तीसगढ़ सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 योजनाओं को 76.93 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन कार्यों से विभिन्न जिलों में जलाशयों, नहरों और एनीकट के विकास के साथ हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
02 Sep 2026, 05:58 PM
रायपुर
Chhattisgarh Irrigation Projects: छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 सिंचाई योजनाओं के लिए 76 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग जलाशयों के जीर्णाेद्धार, नहरों की सीसी लाइनिंग, एनीकट निर्माण और बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किया जाएगा।
कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के लघु जलाशय पी.व्ही. 114 के जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग 2.72 करोड़ रूपए से 28.4 हेक्टेयर, पी.व्ही. 36 जलाशय 4.96 करोड़ रूपए से 400.2 हेक्टेयर और पानीडोबरी एनीकट-कम-काजवे 3.41 करोड़ रूपए से 60 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चारामा के गोलकुम्हड़ा जलाशय 4.50 करोड़ रूपए से 110 हेक्टेयर और कांकेर ब्लॉक के मरकाटोला व्यपवर्तन की कन्हारपुरी शाखा नहर लाइनिंग 4.99 करोड़ रूपए से 300 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

कोंडागांव में सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी

कोंडागांव जिला के फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर जलाशय  3.35 करोड़ रूपए से 50 हेक्टेयर और लंजोड़ा उद्वहन योजना 3.88 करोड़ रूपए से 295 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। माकड़ी ब्लॉक के श्यामपुर व्यपवर्तन 3.45 करोड़ रूपए से 201 हेक्टेयर, घोड़ागांव एनीकट मरम्मत व गेट निर्माण 4.28 करोड़ रूपए से 100 हेक्टेयर और कोंडागांव ब्लॉक के सोनाबाल जलाशय 1.95 करोड़ रूपए से 55 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

बस्तर में सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण पर जोर

बस्तर जिला के बस्तर ब्लॉक के मुंजला तालाब 2.47 करोड़ रूपए से 30 हेक्टेयर और बकावंड के ग्राम संतोषा में मारकंडी नदी पर स्टॉपडेम 3.45 करोड़ रूपए से 70 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा विकसित होगी। जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर तटरक्षण व बाढ़ प्रबंधन 4.04 करोड़ और बाढ़ नियंत्रण कार्यों 4.15 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। चित्रकोट जलप्रपात में कैन्टीलीवर ग्लासडेक ब्रिज निर्माण हेतु 4.90 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

जलाशयों के विकास से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

दंतेवाड़ा जिला के गीदम ब्लॉक के बारसूर जलाशय जीर्णाेद्धार 4.99 करोड़ से 217 हेक्टेयर, कुम्हाररास जलाशय 4.98 करोड़ से 320 हेक्टेयर और बालूद एनीकट 2.92 करोड़ से 70 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। सुकमा जिला के कोण्टा स्थित बण्डा जलाशय के उन्नयन 1.74 करोड़ से 115 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बीजापुर जिला में निरीक्षण गृह निर्माण हेतु 1.90 करोड़ और नारायणपुर जिला में शासकीय व जल संसाधन कार्यालय भवनों के जीर्णाेद्धार व पाइपलाइन सुधार हेतु 4.07 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें