Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh News: श्रमिकों और हितग्राहियों को मि…
Awas Diwas organized in the panchayats of Sarguja. (Image Source: CGDPR)
Awas Diwas organized in the panchayats of Sarguja. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: श्रमिकों और हितग्राहियों को मिले अधिकारों की जानकारी, गांवों में आयोजित हुआ विशेष दिवस

Chhattisgarh News: सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, श्रमिकों और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी गई। रोजगार दिवस में जॉब कार्ड, 125 दिवस रोजगार गारंटी, रोजगार मांग प्रक्रिया और मजदूरी भुगतान से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
08 Sep 2026, 10:59 AM
रायपुर
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास दिवस में ग्रामीणों, श्रमिकों एवं आवास हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण की पहल की गई।
रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों को विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर जॉब कार्ड, 125 दिवस रोजगार की गारंटी, रोजगार की मांग दर्ज कराने की प्रक्रिया, संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों तथा मजदूरी भुगतान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

श्रमिकों को मिले अधिकारों की जानकारी

श्रमिकों को बताया गया कि रोजगार की मांग दर्ज कराने के साथ योजना के तहत उपलब्ध अधिकारों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी रखना महत्वपूर्ण है। मजदूरी भुगतान के 15 दिवस के प्रावधान की भी जानकारी दी गई। इस दौरान श्रमिकों एवं ग्रामीणों ने जॉब कार्ड, रोजगार की मांग, मजदूरी भुगतान तथा ग्राम पंचायत में संचालित कार्यों से संबंधित समस्याएं सामने रखीं। संबंधित अमले द्वारा समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण किया गया तथा लंबित प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सरगुजा की 439 पंचायतों में एक साथ मनाया गया रोजगार और आवास दिवस
आवास दिवस में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की हुई समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आयोजित आवास दिवस में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से सीधे संवाद किया गया। हितग्राहियों से उनके आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की गई। हितग्राहियों को आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण करते हुए आवास को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत स्तर के अमले को हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, निर्माण कार्य की प्रगति की निगरानी करने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले की रही सक्रिय भागीदारी

रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के आयोजन में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं बिहान समूह की दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों को योजनाओं के प्रावधानों और पात्रता से संबंधित जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बना आयोजन

जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उनके गांव में ही उपलब्ध कराना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधे संवाद के माध्यम से प्रशासन द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें