Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें Chhattisgarh Bus Strike: 22 सितंबर से थम सकते हैं बसों के पहिए, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यातायात महासंघ का अल्टीमेटम Bilaspur DEO Office: 2021 की पदोन्नति फिर विवादों में, गलत बजट से वेतन बांटने का आरोप Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें Chhattisgarh Bus Strike: 22 सितंबर से थम सकते हैं बसों के पहिए, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यातायात महासंघ का अल्टीमेटम Bilaspur DEO Office: 2021 की पदोन्नति फिर विवादों में, गलत बजट से वेतन बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी…
Incident of cyber fraud in Mahasamund (Image Source: AI Photo)
Incident of cyber fraud in Mahasamund (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे

Mahasamund News: सरायपाली में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 4.62 लाख रुपये और 32 तोला सोने के गहने हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
08 Sep 2026, 11:16 AM
महासमुंद
Mahasamund News: सोशल मीडिया के जरिए ठगी और साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक शिक्षित गृहणी ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने पीड़िता को पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 32 तोला सोने के आभूषण और 4 लाख 62 हजार से अधिक की रकम ऐंठ ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बस्ती सरायपाली निवासी ममता पटेल (31 वर्ष), जो बी.एड और एम.ए तक शिक्षित गृहणी हैं, का परिचय इंस्टाग्राम के जरिए सरायपाली के ही ग्राम जलपुर निवासी यशवंत नायक उर्फ संजू पिता गजेंद्र नायक से हुआ था। 

बातों में फंसा कर दिया झांसा 

आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती करने के बाद उसे अपनी बातों में फंसाया और रकम को कम समय में दोगुना करने का झांसा दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने मार्च 2026 से जून 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में PhonePe और नगद के जरिए पैसे वसूलना शुरू किया।
  • ऑनलाइन व नगद राशि: आरोपी ने ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए कुल ₹2,62,200 और नगद के रूप में ₹2,00,000 ऐंठ लिए।
  • 32 तोला सोना हड़पा: आरोपी केवल नकदी तक ही सीमित नहीं रहा। उसने सोना दोगुना करने का झांसा देकर पीड़िता से 24 मार्च से 8 जून के बीच करीब 32 तोला सोने के गहने ले लिए, जिनमें सोने के बड़े हार, चेन, कर्णफूल, मंगलसूत्र, पदक और अंगूठी जैसे कीमती जेवर शामिल हैं।

  • जान से मारने की दी धमकी

    ठगी का शिकार हुई महिला ने जब अपनी रकम और गहने वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने चेतावनी दी कि यदि उसने इस बारे में अपने पति, सास या ससुर को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे पीड़िता कुछ समय तक शांत रही, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने पति और ससुर को बताई। मामला उजागर होने पर सरायपाली और आसपास के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में एक सामाजिक बैठक बुलाई गई। 

    आरोपी ने न तो पैसे लौटाए ना जेवर 

    बैठक में आरोपी ने लिया गया सोना और पूरी रकम लौटाने का लिखित आश्वासन दिया था। हालांकि, तय समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न तो पैसे वापस किए और न ही जेवर लौटाए। आरोपी द्वारा लगातार गुमराह किए जाने के बाद पीड़िता ने आखिरकार सरायपाली थाने पहुंचकर आरोपी यशवंत नायक के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन को स्वीकार करते हुए मामले की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें