Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Bilaspur Cyber Crime: YONO ऐप डाउनलोड कराने के बह…
Retired teacher falls victim to cyber fraud in Bilaspur(Image Source: AI Photo)
Retired teacher falls victim to cyber fraud in Bilaspur(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Cyber Crime: YONO ऐप डाउनलोड कराने के बहाने बुजुर्ग शिक्षक के खाते से उड़ाए 3.16 लाख

Bilaspur Cyber Crime: के जबड़ापारा में साइबर ठगों ने 89 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को बैंक कर्मचारी बनकर झांसे में लिया और YONO ऐप डाउनलोड कराने के बहाने खाते से 3.16 लाख रुपए उड़ा दिए। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
05 Sep 2026, 02:45 PM
बिलासपुर
Bilaspur Cyber Crime: सरकंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। जबड़ापारा के 89 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक नत्थूराव करनेवार से साइबर ठगों ने बैंक से जुड़ी जानकारी लेने के बहाने 3 लाख 16 हजार 919 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए मोबाइल में YONO ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। बातचीत के दौरान ठग ने उन्हें अपनी बातों में उलझाए रखा और ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया के साथ बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी हासिल कर ली। बुजुर्ग को उस समय इस बात का अंदाजा नहीं था कि सामने वाला व्यक्ति बैंक कर्मचारी नहीं, बल्कि साइबर ठग है।

खाते से निकल गए 3.16 लाख रुपए

बैंक संबंधी जानकारी मिलते ही ठगों ने इंडियन बैंक की ईदगाह चौक शाखा में संचालित खाते से 3,16,919 रुपए निकाल लिए। खाते से बड़ी रकम निकलने का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद रिटायर्ड शिक्षक को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए बैंक पहुंचकर अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। साथ ही साइबर अपराध की हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश

घटना की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 के तहत अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ठगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों में अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने से पहले उसकी अच्छी तरह पुष्टि करना जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें