Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Tribal Culture Chhattisgarh: आदिवासी लोक कला पुरस…
Chhattisgarh Tribal Folk Dance Festival(Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Tribal Folk Dance Festival(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Tribal Culture Chhattisgarh: आदिवासी लोक कला पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए

Tribal Culture Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए आदिवासी लोक नर्तक दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक दल 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद में आवेदन जमा कर सकते हैं।

स
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 04:44 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tribal Culture Chhattisgarh: शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी लोक कला नर्तक दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इच्छुक नर्तक दल निर्धारित प्रारूप एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी प्रविष्टियां 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, महासमुंद में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित आदिवासी लोक कला नर्तक दलों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रविष्टि के साथ आदिवासी लोक कला नर्तक दल का संपूर्ण परिचय देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आदिवासी समाज में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए दल द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करना होगा। दल को पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों का विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशित प्रतिवेदनों की जानकारी तथा उनकी एक-एक प्रति भी संलग्न करना होगा। 

हर जिले से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ आदिवासी नर्तक दल

सामाजिक चेतना एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में प्रतिष्ठित व्यक्तियों अथवा पत्र-पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की सत्यापित प्रतियां भी प्रस्तुत करना होगा। प्रविष्टियों में दिए गए तथ्यों, निष्कर्षों एवं प्रमाणों की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रविष्टि प्रस्तुतकर्ता का होगा। प्रस्तुत जानकारी का सत्यापन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, महासमुंद द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक जिले से सर्वश्रेष्ठ आदिवासी लोक कला नर्तक दल का चयन किया जाएगा। 

जिला स्तर पर चयन के बाद होगी राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता

किसी जिले से एक से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त होने पर कलेक्टर के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास तथा लोककला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विशेषज्ञ सदस्यों की गठित समिति द्वारा प्रविष्टियों का परीक्षण किया जाएगा। समिति जिले से एक सर्वश्रेष्ठ दल का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उसकी प्रविष्टि भेजी जाएगी। राज्य स्तर पर चयनित लोक नर्तक दलों के बीच नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गठित निर्णायक मंडल द्वारा दलों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें