Monday, 10 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम खेल हॉकी में नया इतिहास लिखेगा छत्तीसगढ़, पहली लीग मे…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग खिलाड़ी
खेल

हॉकी में नया इतिहास लिखेगा छत्तीसगढ़, पहली लीग में ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन होने जा रहा है। सितंबर में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन IPL की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Aug 2026, 12:51 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग के जरिए राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने की तैयारी है। प्रस्तावित लीग सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। खेल विभाग जल्द ही इसकी आधिकारिक तारीख और टीमों के नाम जारी करेगा। 
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी मुकाबले राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैच फ्लड लाइट की सुविधा के साथ आयोजित किए जाएंगे। शुरुआती तौर पर 10 से 12 सितंबर के बीच टूर्नामेंट कराने की संभावना जताई जा रही है। लीग में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़-जशपुर क्षेत्र की टीमें शामिल होंगी।

IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का चयन 

इस हॉकी लीग में खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट की IPL शैली में ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ हॉकी संघ मिलकर आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश के सभी जिलों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद चयन प्रक्रिया के माध्यम से टीमों का गठन किया जाएगा। लीग में शामिल प्रत्येक टीम में कुल 18 खिलाड़ी रखे जाएंगे। इनमें 14 से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के होंगे, जबकि टीमों को मजबूत बनाने के लिए बाहर के अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है। जूनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को भी इस लीग में मौका दिया जाएगा, ताकि उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का अनुभव मिल सके। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनकी क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर मैच फीस भी दी जाएगी।  आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस लीग से काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर अनुभव और सुविधाएं

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं जैसा माहौल देने के लिए मैच और अभ्यास के लिए अलग-अलग जर्सी के साथ बेहतर किट उपलब्ध कराई जाएगी। डिप्टी सीएम और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य प्रदेश के हर संभाग से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता तैयार करेगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को भी लीग से जोड़ने की तैयारी है। 

टीमों में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 

योजना के अनुसार, हर टीम में तीन से चार अनुभवी बाहरी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक, कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बातचीत चल रही है। उनके शामिल होने से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें